
महाराष्ट्र में लॉकडाउन लगेगा या नहीं? स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने दिया जवाब
AajTak
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि लॉकडाउन की जरूरत तक पड़ती है जब जरूरी संसाधन जैसे ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, ICU बेड आदि खत्म होने लगते हैं. ऐसे में 3 हफ्ते का लॉकडाउन लगाकर संक्रमण की चेन तोड़ी जा सकती है.
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने आजतक के साथ बात करते हुए बताया कि महाराष्ट्र में लॉकडाउन की स्थिति जरूर बन रही है मगर राज्य सरकार की अभी लॉकडाउन लगाने की मंशा नहीं है. उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की जरूरत तक पड़ती है जब जरूरी संसाधन जैसे ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, ICU बेड आदि खत्म होने लगते हैं. ऐसे में 3 हफ्ते का लॉकडाउन लगाकर संक्रमण की चेन तोड़ी जा सकती है. हालांकि, प्रदेश में अभी ऐसी स्थिति नहीं है और नाइट कर्फ्यू और वीकेंड लॉकडाउन से स्थिति काबू में लाई जा रही है. महाराष्ट्र में वैक्सीन की कमी के सवाल पर उन्होंने बताया कि राज्य में वैक्सीनेशन की रफ्तार पूरे देश में सबसे तेज है. इसके चलते हर महीने 1 करोड़ 60 लाख वैक्सीन की जरूरत है जबकि अभी सिर्फ 1 करोड़ 04 लाख वैक्सीन ही दिए गए हैं. राज्य में 120 सेंटर हैं जिसमें से 70 बंद है क्योंकि वैक्सीन खत्म हो गई है. वैक्सीनेशन सेंटर्स की गिनती भी बढ़ाई गई है. सभी सुविधाएं होते हुए भी लोगों को वैक्सीन नहीं दे पा रहे हैं.
हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










