
महाराष्ट्र में लॉकडाउन बढ़ा, 15 जून तक जारी रहेंगी पाबंदियां, कुछ जिलों में मिल सकती है छूट
AajTak
कोरोना संकट के बीच महाराष्ट्र में लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया गया है. महाराष्ट्र में अब 15 जून तक लॉकडाउन जारी रहेगा. सरकार समीक्षा के बाद कुछ जिलों में ढील देने पर विचार करेगी.
कोरोना संकट के बीच महाराष्ट्र में लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया गया है. महाराष्ट्र में अब 15 जून तक लॉकडाउन जारी रहेगा. सरकार समीक्षा करने के बाद कुछ जिलों में ढील देने पर विचार करेगी. लॉकडाउन बढ़ाने के फैसले पर सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि मुझे प्रतिबंध लगाने में मजा नहीं आ रहा है, लेकिन यह समय की मांग है. महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने रविवार को राज्य के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि लॉकडाउन 15 जून तक बढ़ा दिया गया है. समीक्षा के बाद कुछ जिलों में छूट पर सरकार फैसला करेगी. कई लोग अनलॉक की घोषणा नहीं होने पर आंदोलन की धमकी दे रहे हैं. मैं उन्हें धैर्य रखने का अनुरोध करता हूं. सीएम ने कहा कि मुझे प्रतिबंध लगाने में मजा नहीं आ रहा, लेकिन यह समय की मांग है, क्योंकि कोरोना का संकट टला नहीं है.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











