
महाराष्ट्र में महायुति की सुनामी में ओवैसी की पार्टी का बुरा हाल... 162 वोट से जीती सिर्फ एक सीट
AajTak
मालेगांव सेंट्रल सीट से एआईएमआईएम के मुफ्ती मोहम्मद इस्माइल ने जीत तो हासिल की लेकिन वो भी बेहद कम मार्जिन से. मुफ्ती मोहम्मद इस्माइल को 109653 वोट मिले. वहीं, उनके जीत का मार्जिन केवल 162 वोट का रहा. उन्होंने महाराष्ट्र की इंडियन सेक्युलर लार्जेस्ट असेंबली पार्टी ऑफ़ महाराष्ट्र से उम्मीदवार आसिफ शेख रशीद को हराया. उन्हें 109491 वोट मिले.
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं. इस चुनाव में महायुति की सुनामी आई और कई बड़े नेता पराजित हुए. खबर लिखे जाने तक महायुति 234 सीटें और महाविकास आघाड़ी 48 सीट हासिल कर सकी. वहीं, कई पार्टियों का तो खाता तक नहीं खुला. असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम की बात की जाए तो महाराष्ट्र में उन्होंने 14 सीट पर उम्मीदवार उतारे थे उनमें से वो केवल एक ही सीट जीत पाए.
मालेगांव सेंट्रल सीट से एआईएमआईएम के मुफ्ती मोहम्मद इस्माइल ने जीत तो हासिल की लेकिन वो भी बेहद कम मार्जिन से. मुफ्ती मोहम्मद इस्माइल को 109653 वोट मिले. वहीं, उनके जीत का मार्जिन केवल 162 वोट का रहा. उन्होंने महाराष्ट्र की इंडियन सेक्युलर लार्जेस्ट असेंबली पार्टी ऑफ़ महाराष्ट्र से उम्मीदवार आसिफ शेख रशीद को हराया. उन्हें 109491 वोट मिले. मालेगांव सेंट्रल सीट से समाजवादी पार्टी की निहाल अहमद 9624 वोट के साथ तीसरे और कांग्रेस के इजाज बेग 7527 वोट पा सके. यहां नौ उम्मीदवारों को नोटा से भी कम वोट मिले. इस सीट पर नोटा के पक्ष में 1089 वोट पड़े.
पूर्व विधायक वारिस पठान और पूर्व सांसद इम्तियाज जलील हारे
औरंगाबाद पूर्व सीट से पूर्व सांसद इम्तियाज जलील हार गए. बीजेपी के अतुल सावे ने जलील को महज 2161 वोटों से हराया. अतुल सावे को 93274 वोट मिले तो वहीं जलील को 91113 वोट मिले. तो वहीं वारिस पठान भिवंडी वेस्ट सीट से पांचवें नंबर पर रहे. उन्हें सिर्फ 15800 वोट मिले. यहां विजयी उम्मीदवार बीजेपी के महेश प्रभाकर चौगुले को 70172 वोट मिले हैं.
वोट परसेंट की बात की जाए तो AIMIM को मात्र 0.85% वोट मिले हैं.
क्या रहा बाकी सीट पर हाल

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









