
महाराष्ट्र में भी हो गया खेला, अशोक चव्हाण का कांग्रेस से इस्तीफा, फडणवीस बोले- आगे-आगे देखिये होता है क्या
AajTak
बिहारी में चल रहे सियासी ड्रामे के बीच महाराष्ट्र से बड़ी खबर सामने आ रही है. कांग्रेस के दिग्गज नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक च्वहाण जल्द ही कांग्रेस से इस्तीफा दे सकते हैं. अशोक च्वहाण स्पीकर राहुल नार्वेकर से जल्द मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं.
बिहारी में चल रहे सियासी ड्रामे के बीच महाराष्ट्र से बड़ी खबर सामने आ रही है. कांग्रेस के दिग्गज नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण जल्द ही कांग्रेस से इस्तीफा दिया है. उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले को भेजे अपने पत्र में कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का ऐलान किया. उन्होंने कांग्रेस ही नहीं बल्कि विधानसभा के सदस्य के रूप में भी इस्तीफा दे दिया है, और अपने पत्र में उन्होंने पेन से "पूर्व" लिखा है.
यह घटनाक्रम ऐसे समय में हो रहा है जब महाराष्ट्र कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी और मिलिंद देवड़ा कुछ समय पहले कांग्रेस को छोड़ चुके हैं.
उन्होंने महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी को अभी अपना इस्तीफा नहीं भेजा है. उन्होंने कल ही महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रभारी रमेश चेन्निथला से मुलाकात की थी. और कुछ मुद्दे उनके सामने रखे थे. वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अभी रायपुर में हैं. चर्चा है कि चव्हाण बीजेपी में शामिल हो सकते हैं.
फडणवीस का बयान
अशोक चव्हाण को लेकर राज्य के डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता देवेन्द्र फडणवीस ने कहा, 'मैंने मीडिया से अशोक चव्हाण के बारे में सुना. लेकिन मैं अभी केवल यही कह सकता हूं कि कांग्रेस के कई अच्छे नेता भाजपा के संपर्क में हैं. जो नेता जनता से जुड़े हैं वे कांग्रेस में घुटन महसूस कर रहे हैं. मुझे विश्वास है कि कुछ बड़े चेहरे कांग्रेस में शामिल होंगे.आगे-आगे देखिये होता है क्या...'

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









