
'महाराष्ट्र में बेटी के जन्म से लेकर बालिग होने तक मिलेंगे एक लाख रुपए', सीएम एकनाथ शिंदे का ऐलान
AajTak
महाराष्ट्र में अब बेटी के जन्म पर परिवार को उसके बालिग होने तक किश्तों में एक लाख रुपए मिलेंगे. इस आर्थिक मदद की शुरुआत बच्ची के जन्म के समय से ही हो जाएगी. इसके बाद जैसे-जैसे उसकी पढ़ाई आगे बढ़ती जाएगी आर्थिक मदद की किश्तें भी मिलती जाएगी.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बड़ा ऐलान करते हुए लड़कियों के जन्म से लेकर उनके बालिक होने तक उनके परिवार को आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है. कैबिनेट बैठक में मंगलवार को शिंदे ने ऐलान किया है कि महाराष्ट्र में जब किसी लड़की का जन्म होगा तो उसके परिवार को 5 हजार रुपए दिए जाएंगे.
इतना ही नहीं जब बेटी पहली कक्षा में पहुंचेगी तो परिवार को 6 हजार रुपए दिए जाएंगे. इसके बाद जब वह कक्षा 6 में पहुंचेगी तब परिवार को 7 हजार रुपए मिलेंगे. इसके बाद बेटी के 11वीं कक्षा में पहुंचने पर 8 हजार रुपए मिलेंगे. जब बेटी बालिग यानी 18 साल की हो जाएगी, तब परिवार को 75 हजार रुपए दिए जाएंगे. इस तरह एक परिवार को बेटी के जन्म से लेकर उसके बालिग होने तक एक लाख रुपए दिए जाएंगे.
आर्थिक मदद करती है सरकार
बता दें कि इससे मिलती-जुलती लाडली लक्ष्मी योजना (Ladli Laxmi Yojana) मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार भी चला रही है. इसके जरिए बेटी के जन्म से लेकर पढ़ाई तक सरकार परिवारों की आर्थिक मदद करती है. बेटियों शिक्षा और शादी में आर्थिक मदद मुहैया कराने के लिए इस योजना की शुरुआत की गई थी, इसके तहत शुरुआती शिक्षा, उच्च शिक्षा जैसे लॉ, इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई के लिए भी मदद मिलती है. बेटी की उम्र 21 साल होने पर शादी ना होने पर राज्य सरकार की तरफ से उसे एकमुश्त 1 लाख रुपये भी दिए जाते हैं.
2007 में शुरू हुई थी योजना
मध्य प्रदेश में लाडली लक्ष्मी योजना की शुरुआत 1 अप्रैल 2007 को हुई थी. इस योजना को शुरू हुए 16 साल का समय बीत चुका है. एमपी लाडली लक्ष्मी योजना में अब तक करीब 45,16,631 बेटियों का रजिस्ट्रेशन कराया जा चुका है. इसके अलावा एक रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 13 लाख से ज्यादा बेटियों को छात्रवृत्ति के रूप में 384 करोड़ 31 लाख रुपये बांटे गए हैं. Ladli Laxmi Yojna के तहत सरकार बेटियों के नाम 6000 रुपये का राष्ट्रीय बचत पत्र खरीदती है. इसके बाद बेटी के छठी क्लास में पहुंचने पर 2000 रुपये, 9वीं क्लास में 4000 रुपये और 11वीं क्लास में एडमिशन लेने पर 6000 रुपये और 12वीं क्लास के लिए फिर 6,000 रुपये दिए जाते हैं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









