
महाराष्ट्र में बेकाबू होता जा रहा कोरोना, 24 घंटे में 37 हजार के करीब केस, नाइट कर्फ्यू का ऐलान
AajTak
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 28 मार्च रविवार से महाराष्ट्र में नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है. इसके तहत राज्य के सभी शॉपिंग मॉल्स को रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक बंद रखने का निर्देश दिया गया है.
महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 36,902 नए मामले सामने आए हैं. वहीं 112 लोगों की कोरोना संक्रमण की वजह से जान चली गई. फिलहाल महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मरीजों का मृत्यु दर 2.04 फीसदी है. अब तक 1,90,35,439 सैंपल्स की जांच की गई है. इसमें से 26,37,735 सैंपल्स (13.86%) की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. फिलहाल 14,29,998 लोगों को होम क्वारंटीन में रखा गया है, जबकि 14,578 संक्रमितों को संस्थागत क्वारंटीन में रखा गया है. प्रदेश में एक्टिव केसों की कुल संख्या 2,82,451 हो गई है. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 28 मार्च रविवार से महाराष्ट्र में नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है. इसके तहत राज्य के सभी शॉपिंग मॉल्स को रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक बंद रखने का निर्देश दिया गया है.
हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










