
महाराष्ट्र में फंसा पेंच... राज्यपाल या स्पीकर किसकी चलेगी? 5 राज्यों में विवाद पर कोर्ट का ये रहा था फैसला
AajTak
महाराष्ट्र के पावर टसल में फिलहाल एकनाथ शिंदे खेमा विधायकों को अपने पाले में करके अपनी ताकत दिखा रहा है तो दूसरी तरफ उद्धव ठाकरे इमोशनल पॉलिटिक्स से सबकुछ ठीक करने की कवायद में हैं.
महाराष्ट्र में उद्धव सरकार पर सियासी संकट के बादल छाए हैं. महा विकास अघाड़ी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल चुके एकनाथ शिंदे ने 40 विधायकों के समर्थन का दावा किया है. वहीं, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी कह चुके हैं कि वो पद छोड़ने के लिए तैयार हैं, लेकिन पहले जो बागी हुए हैं वो सामने आकर बात करें. इस सियासी उथल-पुथल के बीच ये चर्चा भी चली है कि विधानसभा भंग की जा सकती है, लेकिन अभी ऐसा नहीं हुआ है.
फिलहाल के पावर टसल में एकनाथ शिंदे खेमा विधायकों को अपने पाले में करके अपनी ताकत दिखा रहा है तो दूसरी तरफ उद्धव ठाकरे इमोशनल पॉलिटिक्स से सबकुछ ठीक करने की कवायद में हैं. वहीं, कई राज्यों में ऐसी सियासी संकट वाली स्थिति पहले आ चुकी है. इन सबके बीच अगर सरकार का खेला हो जाता है तो राज्यपाल और स्पीकर का किरदार भी अहम हो जाता है.
स्पीकर की होगी अग्नि परीक्षा
बागी विधायकों का क्या करना है, ये तय करना स्पीकर का काम होगा. काम चलाऊ स्पीकर भी एनसीपी के विधायक हैं. बागी विधायक दल-बदल कानून के तहत आते हैं. उनकी दलीलें स्वीकार करना या ठुकराते हुए अपने विवेक से निर्णय लेते हुए उनकी योग्यता-अयोग्यता पर फैसला लेना अब स्पीकर की जिम्मेदारी होगी. सरकार की अग्नि परीक्षा के साथ-साथ ये स्पीकर की भी अग्नि परीक्षा होगी.
राष्ट्रपति शासन की संभावना भी प्रबल
राष्ट्रपति शासन की संभावना भी प्रबल है, क्योंकि विधानसभा भंग करने का सीधा असर राष्ट्रपति चुनाव पर पड़ेगा, जबकि विधानसभा को लंबित रखते हुए राज्यपाल राष्ट्रपति शासन हो तो विधायक और बागी विधायक भी वोट डाल सकेंगे. अगर स्पीकर ने बागी विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया तो वो अयोग्य हो ही जाएंगे, लेकिन अगर अयोग्य घोषित विधायक हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट चले गए और कोर्ट ने स्पीकर के आदेश पर रोक लगा दी तो ऐसी स्थिति में विधायक वोट कर पाएंगे.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







