
महाराष्ट्र में दिल दहला देने वाली वारदात, घरेलू विवाद में पत्नी और दो बेटियों को जिंदा जलाया
AajTak
महाराष्ट्र के डोंबिवली में दिल दहला देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद में अपनी पत्नी और दो बेटियों को मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जला दिया. इस दौरान वह खुद भी झुलस गया. आरोपी ने इस घटना को अंजान देने के बाद पुलिस को गुमराह किया. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
महाराष्ट्र के डोंबिवली में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है. घरेलू विवाद में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो बेटियों पर मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जला दिया. इस दौरान आरोपी खुद भी झुलस गया. घटना के बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां महिला और उसकी दोनों बेटियों की मौत हो गई.
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है. जानकारी के अनुसार, प्रसाद पाटिल पत्नी प्रीति और दो बेटियों के साथ डोंबिवली के भोपर इलाके में रह रहा था. आरोप है कि प्रसाद अपनी पत्नी को शारीरिक और मानसिक रूप से अक्सर परेशान करता था.
शनिवार सुबह प्रसाद के घर में आग लग गई. इसमें प्रसाद, उसकी पत्नी प्रीति और दोनों बेटियां झुलस गईं. इसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया. रविवार को प्रीति की इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं, सोमवार की सुबह प्रसाद की दोनों बेटियों ने भी दम तोड़ दिया.
पुलिस को शक हुआ, कड़ाई से पूछताछ में खुला राज
मानपाड़ा पुलिस इस घटना की जांच कर रही थी. इसी बीच पुलिस को शक हुआ, तो प्रसाद से कड़ाई से पूछताछ की. जांच में सामने आया कि पारिवारिक विवाद के चलते प्रसाद ने पत्नी प्रीति को आग लगा दी थी. इस घटना के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह किया. उसने बताया कि घर में आग लग गई थी.
आग में आरोपी की दोनों बेटियां झुलस गईं. वहीं, प्रसाद भी आंशिक रूप से जल गया. पुलिस का कहना है कि प्रसाद ने प्रीति को जान से मारने के मकसद से ही आग लगाई थी. उसकी बेटियां भी आग की चपेट में आ गईं और उनकी मौत हो गई.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











