
महाराष्ट्र में इस साल एक दिन में सबसे ज्यादा केस, 84 की मौत, दिल्ली में भी कोरोना संक्रमण बढ़ा
AajTak
महाराष्ट्र में कोरोना ने इस साल के तमाम रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं. कोरोना की सबसे ज्यादा मार झेल रहे इस राज्य में पिछले 24 घंटों में 23,179 नए मामले दर्ज किए गए, जो इस साल में एक दिन में सबसे ज्यादा हैं. राज्य में एक दिन में 84 लोगों ने दम तोड़ दिया है. महाराष्ट्र में आज सबसे ज्यादा 2692 मामले नागपुर और 2612 केस पुणे से आए. पिछले 24 घंटे में मुंबई में 2377 लोग पॉजिटिव पाए गए.
महाराष्ट्र में कोरोना ने इस साल के तमाम रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं. कोरोना की सबसे ज्यादा मार झेल रहे इस राज्य में पिछले 24 घंटों में 23,179 नए मामले दर्ज किए गए, जो इस साल में एक दिन में सबसे ज्यादा हैं. राज्य में एक दिन में 84 लोगों ने दम तोड़ दिया है. महाराष्ट्र में बुधवार को सबसे ज्यादा 2692 मामले नागपुर और 2612 केस पुणे से आए. पिछले 24 घंटे में मुंबई में 2377 लोग पॉजिटिव पाए गए. आज महाराष्ट्र में 9,138 लोग कोरोना को हराकर घर लौट गए. अब तक 21,63,391 कोविड पेशेंट्स कोरोना से जंग जीत चुके हैं. राज्य में रिकवरी रेट 91.26 प्रतिशत है. राज्य में मृत्यु दर 2.24 प्रतिशत है. अब तक हुए 1,78,35,495 लेबोरेट्री टेस्ट्स में से 23,70,507 पॉजिटिव पाए गए हैं. फिलहाल 6,71,620 लोग होम क्वारनटीन में हैं. जबकि 6,738 लोग इंस्टीट्यूशनल क्वारनटीन में हैं. महाराष्ट्र में अभी भी 1,52,760 एक्टिव केस हैं.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











