
महाराष्ट्र में आज कोरोना के 437 नए मामले आए सामने, 2 की मौत
AajTak
महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड 19 के 437 नए मामले सामने आए. जबकि इससे 2 लोगों की मौत हो गई। मौजूदा समय में राज्य में 1956 एक्टिव मामले हैं। मुंबई की बात करें तो आज यहां कोविड के 487 नए मामले मिले. हालांकि, अच्छी बात यह रही कि इससे किसी की मौत नहीं हुई.
महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड 19 के 437 नए मामले सामने आए. जबकि इससे 2 लोगों की मौत हो गई. मौजूदा समय में राज्य में 1956 एक्टिव मामले हैं. मुंबई की बात करें तो आज यहां कोविड के 487 नए मामले मिले. हालांकि, अच्छी बात यह रही कि इससे किसी की मौत नहीं हुई.
देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,590 नए मरीज मिले हैं. ये संख्या 146 दिनों में सबसे ज्यादा है. भारत में अब कोविड के सक्रिय मामलों की संख्या 8601 हो गई है. इस बीच, स्वास्थ्य मंत्रालय अलर्ट मोड पर आ गया है. मंत्रालय ने कोरोना को लेकर जॉइंट एडवाइजरी जारी की है. बीमारियों को फैलने से रोकने के लिए सावधानी बरतने की अपील की है. लोगों को हाथ साफ रखने और सांस लेने में दिक्कत जैसी अन्य सावधानियों को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया है.
10 और 11 अप्रैल को मॉक ड्रिल मंत्रालय का कहना है कि अस्पताल में दवाओं, बेड, आईसीयू बेड समेत अन्य तैयारियों का पुख्ता इंतजाम किया जाए. अस्पताल की तैयारियों का जायजा लेना जरूरी होगा. चिकित्सा उपकरण, चिकित्सा ऑक्सीजन, मौजूदा दिशानिर्देशों के साथ-साथ वैक्सीनेशन कवरेज पर मानव संसाधन पर ध्यान दिया जाए.
इस संबंध में 10 और 11 अप्रैल को देशभर में मॉक ड्रिल की योजना बनाई जा रही है, जिसमें सभी जिलों से स्वास्थ्य सुविधाओं (सार्वजनिक और निजी दोनों) से जुड़े लोग हिस्सा लेंगे. इससे पहले 27 मार्च (4:30 - 5:30 अपराह्न) को एक वर्चुअल बैठक होगी, जिसमें मॉक-ड्रिल के बारे में राज्यों को पूरी जानकारी दी जाएगी.
फरवरी के मध्य से केसों में बढ़ोतरी
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने कोरोना के लिए टेस्टिंग को लेकर सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने कोविड-19 और इन्फ्लुएंजा बीमारी के बढ़ते मामलों के बीच सरकारी अस्पताल की तैयारियों को परखने के प्लान की जानकारी दी है.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











