
महाराष्ट्र में अकेले चुनाव लड़ेंगे ठाकरे भाई..., राज ने ऐलान किया, उद्धव भी सभी 280 सीटों पर करवा रहे सर्वे, वर्कर्स से पूछे हैं 10 सवाल
AajTak
हाल ही में सेना भवन में आयोजित एक बैठक में उद्धव ठाकरे ने राज्यभर के अपने सभी 'संपर्क प्रमुखों' (कम्युनिकेशन हेड) से एक रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है. संपर्क प्रमुखों से पूछा है कि अगर वे लोकसभा नतीजों के आधार पर सहयोगियों या निर्दलीय के साथ विधानसभा चुनाव लड़ते हैं तो क्या होगा?
लोकसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र में ठाकरे बंधु (उद्धव और राज) आगामी विधानसभा चुनाव में अकेले लड़ने की संभावनाएं तलाश रहे हैं. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने लोकसभा चुनाव में एनडीए के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को बिना शर्त समर्थन देने का ऐलान किया था. उसके बाद अब गुरुवार को उन्होंने मुंबई में पार्टी की बैठक बुलाई और उसमें विधानसभा चुनाव में 200 से 225 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है.
दूसरी ओर यूबीटी सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भी महाराष्ट्र में विधानसभावार उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग शुरू कर दी है. यानी वो भी पूरे राज्य में चुनाव लड़ने की संभावनाएं तलाश रहे हैं. लोकसभा चुनाव के नतीजों ने उद्धव ठाकरे का मनोबल भी बढ़ाया है.
हाल ही में सेना भवन में आयोजित एक बैठक में उद्धव ठाकरे ने राज्यभर के अपने सभी 'संपर्क प्रमुखों' (कम्युनिकेशन हेड) से एक रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है. संपर्क प्रमुखों से पूछा है कि अगर वे लोकसभा नतीजों के आधार पर सहयोगियों या निर्दलीय के साथ विधानसभा चुनाव लड़ते हैं तो क्या होगा? इसी तरह उद्धव ने इस बात पर भी रिपोर्ट मांगी है कि क्या लोकसभा चुनाव में उनके अपने उम्मीदवार और सहयोगी पार्टी के उम्मीदवार के पदाधिकारियों ने एक साथ काम किया था?
जिस क्राइटेरिया के आधार यह रिपोर्ट मांगी गई है, उसकी लिस्ट आजतक के पास है. यूबीटी सेना राज्य की सभी 288 विधानसभा सीटों पर सर्वे करवा रही है.
यह भी पढ़ें: 'उद्धव ठाकरे को नहीं मिले मराठी और उत्तर भारतीयों के वोट', बोले देवेंद्र फडणवीस
वो क्राइटेरिया.. जिस पर मांगी गई रिपोर्ट

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











