
महाराष्ट्र: महिला डॉक्टर की संदिग्ध मौत पर परिजनों की मांग, 'SIT बने , केस बीड की फास्ट ट्रैक कोर्ट में चले'
AajTak
महाराष्ट्र के सातारा जिले में आत्महत्या करने वाली महिला डॉक्टर के परिवार ने सरकार से एसआईटी जांच की मांग की है. परिवार ने कहा कि मुकदमा बीड की फास्ट ट्रैक कोर्ट में चले. डॉक्टर ने अपने हाथ पर सुसाइड नोट लिखा था जिसमें पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर रेप और एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे.
महाराष्ट्र के सातारा जिले में महिला डॉक्टर की संदिग्ध मौत का मामला अब गंभीर होता जा रहा है. डॉक्टर के परिजनों ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार से एसआईटी गठित करने की मांग की. परिवार ने कहा कि मुकदमा बीड की फास्ट ट्रैक कोर्ट में चले और बयान फालतन में दर्ज नहीं किए जाएंगे.
महिला डॉक्टर के रिश्तेदार ने कहा हमारी मांग है कि एसआईटी जल्द से जल्द बने. जो आरोप मेरी बहन पर लगाए जा रहे हैं, उनके लिए कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच की जाए. उसने पहले भी शिकायतें की थीं, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया.
महिला डॉक्टर की संदिग्ध मौत का मामला गंभीर हुआ
एक अन्य परिजन ने कहा कि आरोपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर गोपाल बडाने का अचानक आत्मसमर्पण संदिग्ध है. पुलिस उसे खोजने के लिए पांच टीमों में बंटी थी, फिर वह सीएम के दौरे से एक दिन पहले कैसे सरेंडर कर गया. उन्होंने कहा हमें लगता है उसने सबूत नष्ट कर दिए.
28 वर्षीय डॉक्टर बीड जिले की रहने वाली थी और सतारा के सरकारी अस्पताल में कार्यरत थी. वह फालतन के एक होटल में फांसी पर लटकी मिली थी. उसके हाथ पर लिखे सुसाइड नोट में पुलिस सब-इंस्पेक्टर गोपाल बडाने पर कई बार रेप का आरोप और सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रशांत बांकर पर मानसिक उत्पीड़न का जिक्र था.
परिजनों ने की एसआईटी के गठन की मांग

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









