
महाराष्ट्र: बुजुर्ग माता-पिता का ख्याल नहीं रखा तो काटी जा रही 30 फीसदी सैलरी, 6 शिक्षकों पर गिरी गाज
AajTak
खास बात यह है कि 12 में से जिन 6 कर्मचारियों के खिलाफ अपने बुजुर्ग माता-पिता की उपेक्षा की शिकायतें मिली थीं वे सभी शिक्षक हैं. लातूर जिला परिषद के इन कर्मचारियों की सैलरी में की गई कटौती राशि को उनके माता-पिता के बैंक खातों में स्थानांतरित कर दिया जाता है.
महाराष्ट्र के लातूर जिला परिषद (LZP) ने अपने सात कर्मचारियों के वेतन में 30 फीसदी की कटौती शुरू कर दी है. परिषद के अध्यक्ष राहुल बोंद्रे ने आज शनिवार को बताया कि 7 कर्मचारियों के वेतन में यह कटौती इसलिए की जा रही है क्योंकि वे अपने बुजुर्ग माता-पिता की उचित तरीके से देखभाल नहीं कर रहे हैं. राहुल बोंद्रे ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि खास बात यह है कि 12 में से जिन छह कर्मचारियों के खिलाफ अपने बुजुर्ग माता-पिता की उपेक्षा की शिकायतें मिली थीं वे सभी शिक्षक हैं. उन्होंने यह भी कहा कि इन कर्मचारियों की सैलरी में की गई कटौती राशि को उनके माता-पिता के बैंक खातों में स्थानांतरित कर दिया गया है.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











