
महाराष्ट्र: बीफ ले जाने के शक में चलती ट्रेन में बुजुर्ग को पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद हिरासत में आरोपी
AajTak
धुले में रहने वाले 72 वर्षीय बुजुर्ग अशरफ अली सय्यद हुसैन ने अपनी बेटी से मिलने के लिए जलगांव से कल्याण जाने के लिए धुले CSMT एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ी थी. यात्रा के दौरान सीट को लेकर उनका अन्य सहयात्रियों के साथ विवाद हो गया. इस घटना के संबंध में सहयात्रियों ने एक वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
महाराष्ट्र की धुले एक्सप्रेस में बीफ ले जाने के शक में एक बुजुर्ग यात्री की पिटाई का मामला सामने आया है. यात्रियों के एक समूह ने बीफ ले जाने का शक जताते हुए बुजुर्ग की पिटाई कर दी. रेलवे पुलिस आयुक्त ने घटना की पुष्टि की और मामले में एफआईआर दर्ज कर पिटाई करने वाले यात्रियों को हिरासत में ले लिया है.
ठाणे जीआरपी पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर 5 से अधिक लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 189(2), 191(2), 190, 126(2), 115(2), 324(4) (5), 351(2) (3) और 352 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. बुजुर्ग की पिटाई का मामला ठाणे जिले के कल्याण और इगतपुरी स्टेशन के बीच एक ट्रेन में सामने आया.
बेटी से मिलने जा रहा था बुजुर्ग यात्री
धुले में रहने वाले 72 वर्षीय बुजुर्ग अशरफ अली सय्यद हुसैन ने अपनी बेटी से मिलने के लिए जलगांव से कल्याण जाने के लिए धुले CSMT एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ी थी. यात्रा के दौरान सीट को लेकर उनका अन्य सहयात्रियों के साथ विवाद हो गया. इस घटना के संबंध में सहयात्रियों ने एक वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
पिटाई कर बनाया वीडियो
इस घटना के संदर्भ में ठाणे रेलवे पुलिस ने शिकायतकर्ता की बेटी के घर जाकर उनका बयान दर्ज किया. उनके पास कुछ सामान भी था लेकिन कुछ यात्रियों को शक हुआ कि उनके सामान में बीफ है. लोगों ने दावा किया कि जब उनके पास मौजूद बड़े से प्लास्टिक के डिब्बे को चेक किया तो उसमें मांस जैसा कुछ था लेकिन किसका था इसको लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी. फिर उनके साथ गाली गलौज की गई और कुछ युवकों ने उन्हें मारा भी और इसका वीडियो भी बनाया.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











