
महाराष्ट्र: बीड में 'जंगलराज' जैसी बर्बरता, महिला वकील को लाठी और लोहे की पाइप से बुरी तरह पीटा
AajTak
बीड में एक महिला वकील पर गांव के सरपंच और सहयोगियों द्वारा बेरहमी से हमला करने का मामला सामने आया है. वकील को खेत में ले जाकर डंडों और लोहे की पाइपों से पीटा गया. महिला ने आरोप लगाया है कि कई बार पुलिस स्टेशन जाने और शिकायत करने के बावजूद पुलिस आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही.
महाराष्ट्र की बीड से जंगलराज जैसी बर्बरता का मामला सामने आया है. यहां एक महिला वकील की बस इसलिए बेरहमी से गांव के सरपंच और उसके लोगों ने पिटाई कर दी, क्योंकि उसने लाउडस्पीकर के शोर को लेकर शिकायत की. महिला वकील को खेत में ले जाकर उसकी लाठी और लोहे की पाइप से बर्बरतापूर्ण पिटाई की गई. पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
क्या है पूरा मामला?
महाराष्ट्र के बीड जिले के अंबाजोगाई तहसील के संगाव गांव में महिला वकील ज्ञानेश्वरी अंजन के ऊपर उसके गांव के सरपंच और उसके सहयोगियों ने क्रूर हमला किया. यह हमला तब किया गया जब उसने अपने घर के सामने चल रहे लाउडस्पीकर और आटा चक्की को हटाने के लिए शिकायत दर्ज की थी, क्योंकि उनकी पुरानी माइग्रेन की समस्या से परेशानी हो रही थी.
महिला की बर्बरतापूर्ण पिटाई
रिपोर्ट के अनुसार, 16 मार्च की रात को 10 लोगों ने घात लगाकर ज्ञानेश्वरी पर हमला किया. पहले उसे खेत में ले जाया गया और फिर लोगों ने डंडों और लोहे की पाइपों से बेरहमी से मारना शुरू कर दिया. इन हमलावरों में गांव के सरपंच भी शामिल थे.
यह भी पढ़ें: बुर्के की आड़ में शराब तस्करी का चौंकाने वाला मामला, ट्रेन में महिला यात्री से नशे का जखीरा बरामद

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








