
महाराष्ट्र: बिजली बिल न भरने वालों का कनेक्शन काटने गई टीम पर ग्रामीणों का हमला, गार्ड की मौत
AajTak
शनिवार के दिन एक बिजली सप्लाई कंपनी का स्टाफ कटाई क्षेत्र के अंदर आने वाले कनेरी गांव में गया था. जहां उन्हें बिजली का बिल चुकाने वालों पर कार्रवाई करनी थी, उनके कनेक्शन काटने थे. इससे नाराज ग्रामीणों ने बिजली कंपनी के स्टाफ पर ही हमला कर दिया.
ठाणे जिले में एक हैरान करने वाली घटना घटी है जहां बिजली सप्लाई करने वाली कंपनी के स्टाफ पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया. हमला इतना तेज बोला गया कि उसमें एक सिक्यूरिटी गार्ड की मौत हो गई. शनिवार के दिन बिजली सप्लाई करने वाली कंपनी का स्टाफ कटाई क्षेत्र के अंदर आने वाले कनेरी गांव में गया था. जहां उन्हें बिजली का बिल चुकाने वालों पर कार्रवाई करनी थी, उनके कनेक्शन काटने थे. इससे नाराज ग्रामीणों ने बिजली सप्लाई कंपनी के स्टाफ पर हमला कर दिया.
महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











