
महाराष्ट्र: फसलें डूबीं, पानी में फंसे 44 लोग... बीड में मूसलाधार बारिश से बाढ़ का खतरा
AajTak
महाराष्ट्र के बीड जिले में पिछले 24 घंटों से भारी बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह ठप हो गया है. कडा गांव में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है और 40 से अधिक लोग पानी में फंसे हुए हैं. प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन तेज कर दिया है, जिसमें आर्मी और एनडीआरएफ की टीमें शामिल हैं.
महाराष्ट्र के बीड जिले में भारी बारिश की वजह से जनजीवन पूरी तरह से ठप हो चुका है. पिछले 24 घंटों से बीड के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है, जिसकी वजह से कडा गांव पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. इतना ही नहीं, कडा में 40 से ज्यादा लोग पानी में फंसे होने की वजह से मुश्किल में हैं. जलस्तर बढ़ने के कारण इन लोगों को एयरलिफ्ट किया जा रहा है. बीड के जिलाधिकारी और आष्टी के विधायक सुरेश धस कडा जाकर रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा ले रहे हैं. आर्मी की टीम लोगों को रेस्क्यू कर रही है. पानी का संकट देखकर सरकार ने पुणे से एक एनडीआरएफ की टीम आष्टी तहसील के लिए रवाना कर दी है.
पानी में फंसे 44 लोग
आष्टी में जो 44 लोग पानी में फंसे हुए हैं, उनमें से 11 लोग कडा गांव में है. सोभा निमगाव में 14, पिंपरी में 4, पिंपरखेड में 6, धानोरा में 3 और डोंगरगण में भी 3 लोग फंसे हुए हैं. आष्टी के कडा गांव के कई घर नदी के पास बसे हुए हैं. भारी बारिश की वजह से अचानक जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया. लोग पानी कम होने की राह देख रहे थे लेकिन उल्टा बारिश की वजह से नदी उफान पर आ गई और लोग घर में ही फंस गए. पानी का संकट गहरा होते देख लोगों ने अपने घरों की छत पर आसरा लिया हुआ था. हजारों हेक्टर में लगी फसल बर्बाद
भारी बारिश की वजह से किसानों का भी काफी नुकसान हुआ है. हजारों हेक्टर में लगा हुआ सोयाबीन और कपास पानी में डुब चुका है. इतना ही नहीं, आष्टी और अन्य इलाकों में जहां गन्ना और बाकी सब्जियां की जाती हैं, वो खेत भी पानी से भर गए हैं. इसकी वजह से किसानों को लाखों का नुकसान हुआ है. अब किसान प्रशासन की ओर से पंचनामा कर मदद की अपेक्षा कर रहे हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










