
महाराष्ट्र: पूर्व सीएम फडणवीस के इस ड्रीम प्रोजेक्ट की जांच करेगी ACB, उद्धव सरकार ने दिया आदेश
AajTak
अपने कार्यकाल में देवेंद्र फडणवीस ने जल युक्त शिवार योजना को अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बनाया था. फडणवीस ने इस योजना की शुरुआत 2019 में की थी. उनका उद्देश्य इस योजना से 2019 तक महाराष्ट्र को सूखा मुक्त बनाने का था.
महाराष्ट्र सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के ड्रीम प्रोजेक्ट जलयुक्त शिवार योजना की जांच एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) से कराने का फैसला किया है. राज्य सरकार द्वारा गठित विजयकुमार कमेटी ने इस मामले में खुली जांच की सिफारिश की थी. जांच समिति की रिपोर्ट इंडिया टुडे के हाथ लगी है.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











