
महाराष्ट्र: पुणे में नशे में गाड़ी चला रहे ड्राइवर ने 13 MPSC छात्रों को कुचला, तीन की हालत गंभीर
AajTak
पुणे के सदाशिव पेठ में शुक्रवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने एक छात्र समूह को टक्कर मार दी, जिसमें 13 MPSC छात्र घायल हो गए. तीन छात्रों की स्थिति गंभीर बताई गई है. हादसा भावे हाई स्कूल के पास हुआ, जहां छात्र चाय पी रहे थे. बताया जा रहा है कि हादसे के समय कार चालक नशे की हालात में था.
महाराष्ट्र के पुणे में बड़ा हादसा हो गया. सदाशिव पेठ इलाके में भावे हाई स्कूल में एक कार चालक जो कि नशे में धुत था उसने सड़क के किनारे छात्र के एक समूह को कुचल दिया. इस हादसे में 13 महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) के छात्र शिकार हो गए. तीन छात्र की हालत गंभीर है.
क्या है पूरा मामला?
यह हादसा शुक्रवार शाम को तब हुआ जब जन्मदिन मना कर लौट रहा जयराम मुळे नामक युवक ने अपनी तेज़ रफ्तार कार से छात्रों के समूह को टक्कर मार दी.
हादसा सदाशिव पेठ के पास एक चाय की स्टॉल के पास हुआ. यहां छात्र पढ़ाई के बाद चाय पीने के लिए इकट्ठा हुए थे.
घायलों का क्या हाल है?
घायल छात्रों को संचेती अस्पताल और मंगेशकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी ने कुछ छात्रों को घसीटा जिससे वह और बुरी तरह से घायल हो गए.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











