
महाराष्ट्र: पिता की कुर्सी छीन ली, क्या बेटे आदित्य की विधायकी भी छीन लेंगे शिंदे?
AajTak
महाराष्ट्र विधानसभा में रविवार को स्पीकर का चुनाव हुआ था, जिसमें बीजेपी और शिंदे गुट की ओर से राहुल नार्वेकर को मैदान में उतारा गया था. वहीं महाविकास अघाड़ी की ओर से शिवसेना उद्धव गुट के विधायक राजन साल्वी मैदान में थे.
महाराष्ट्र में शिवसेना के अंदर सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है. विधानसभा में बीजेपी विधायक राहुल नार्वेकर के स्पीकर चुने जाने के बाद अब शिंदे गुट की ओर से उद्धव गुट के विधायकों को अयोग्य करार देने की मांग की गई है. इसको लेकर शिंदे गुट के चीफ व्हिप भारत गोगावाले ने नए स्पीकर से शिकायत की है.
इस शिकायत में शिंदे गुट की ओर से कहा गया है कि आदित्य ठाकरे समेत 16 विधायकों ने व्हिप का उल्लंघन किया है. इसलिए इनकी सदस्यता रद्द की जाए. शिंदे गुट की ओर से की गई शिकायत के बाद ऐसा लगता है कि उद्धव ठाकरे की कुर्सी के बाद एकनाथ आदित्य ठाकरे की विधायकी भी छीन लेंगे. शिंदे की ओर से हुई मांग पर नवनिर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष उद्धव गुट के 16 विधायकों को नोटिस जारी कर सकते हैं.
उद्धव गुट की ओर से भी शिकायत
इधर शिवसेना उद्धव गुट की ओर से भी शिंदे गुट के विधायकों के खिलाफ विधानसभा स्पीकर से शिकायत की गई है. मुख्य सचेतक सुनील प्रभु की ओर से मांग की गई है कि इन बागी विधायकों की विधानसभा सदस्यता रद्द की जाए. उद्धव गुट की ओर से कहा गया है कि इन विधायकों को व्हिप जारी किया गया था. इसके बावजूद इन विधायकों ने पार्टी लाइन से बाहर जाकर काम किया है.
शिवसेना के दोनों गुटों ने जारी किया था व्हिप
महाराष्ट्र विधानसभा में रविवार को स्पीकर का चुनाव हुआ था, जिसमें बीजेपी और शिंदे गुट की ओर से राहुल नार्वेकर को मैदान में उतारा गया था. वहीं महाविकास अघाड़ी की ओर से शिवसेना उद्धव गुट के विधायक राजन साल्वी मैदान में थे. शिवसेना के दोनों ही गुटों की ओर से वोटिंग के लिए व्हिप जारी किया गया था. उद्धव गुट के विधायक सुनील प्रभु ने शिवसेना के सभी विधायकों को राजन साल्वी को वोट देने के लिए व्हिप जारी किया था. वहीं शिंदे गुट की ओर से भरत गोगावले ने राहुल नार्वेकर को वोट देने के लिए.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











