
महाराष्ट्र: पहले ली पत्नी की जान, फिर 3 बच्चों को लेकर थाने पहुंचा पति
AajTak
महाराष्ट्र के अमरावती (Maharashtra amravati) शहर में पारिवारिक विवाद में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने 3 बेटों को लेकर थाने पहुंचा.
महाराष्ट्र के अमरावती (Maharashtra amravati) में विश्व महिला दिवस पर पारिवारिक विवाद में एक महिला की उसके पति ने हत्या कर दी. जानकारी मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
जानकारी के अनुसार, अमरावती में पारिवारिक विवाद के चलते पति और पत्नी में जमकर विवाद हुआ. इसके बाद पति ने धारदार हथियार से पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. यह मामला महाराष्ट्र के अमरावती (Maharashtra amravati) के धामनगांव तहसील के दस्तापुर पुलिस थाना क्षेत्र का है. यहां विश्व महिला दिवस के अवसर पर एक तरफ महिलाओं का स्वागत सत्कार बढ़ने की बात हो रही थी, वहीं दूसरी ओर शहर में पति-पत्नी के विवाद में पति ने महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी.
3 बेटों के साथ पुलिस के सामने पहुंचा आरोपी
मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने घटना का जायजा लिया. पारिवारिक विवाद के चलते महिला की हत्या किए जाने की घटना के बाद मृतका के पति ने अपने तीन मासूम बेटों के साथ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर हत्या की बात कबूल की. पुलिस ने इस संंबंध में बताया कि महिला की हत्या करने के पीछे का कारण पारिवारिक विवाद है. पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज किया है. आरोपी पति दिनेश खेड़कर को गिरफ्तार किया गया है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











