
महाराष्ट्र: निवेश के नाम पर व्यापारी से 77 लाख की ठगी... 2 महिलाओं पर केस दर्ज
AajTak
नवी मुंबई पुलिस ने 34 वर्षीय एक व्यवसायी से 77 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में दो महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है. फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.
महाराष्ट्र की नवी मुंबई पुलिस ने 34 वर्षीय एक व्यवसायी से 77 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में दो महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. बताया जा रहा है कि महिलाओं ने व्यवसायी को निवेश के नाम पर उच्च रिटर्न का वादा किया था.
एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. न्हावा शेवा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को उरण की दो महिलाओं के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 406 (आपराधिक विश्वासघात) के तहत मामला दर्ज किया. दोनों पर एक व्यवसायी से धोखाधड़ी का आरोप है. ये धोखाधड़ी अक्टूबर 2023 से अप्रैल 2025 के बीच हुई.
यह भी पढ़ें: 1 रुपये के नोट के चक्कर में 10 लाख की चपत, चौंका देगी कैशियर के साथ हुई ठगी की कहानी
अधिकारी ने बताया कि आरोपी जोड़ी ने कथित तौर पर शिकायतकर्ता को उच्च रिटर्न का वादा करके परिधान व्यवसाय में निवेश करने का लालच दिया था. इसको लेकर व्यवसायी से 77 लाख रुपये भी वसूले गए थे. हालांकि, जब कुछ दिन बीत जाने के बाद भी महिलाओं ने उन्हें रिटर्न नहीं दिया या मूल निवेश वापस नहीं किया, तो शिकायतकर्ता को एहसास हुआ कि उसके साथ धोखा हुआ है.
इसके बाद पीड़ित ने पुलिस में संपर्क किया. जिसके बाद पुलिस ने दो महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया. हालांकि, अभी तक पुलिस द्वारा दोनों की गिरफ्तारी नहीं की गई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







