महाराष्ट्र: नालों की सफाई का काम देखने साड़ी पहनकर मैनहोल में उतरी महिला अफसर वीडियो वायरल
AajTak
मुंबई के ठाणे जिले से एक वीडियो वायरल हुआ है. जहां पर एक महिला सफाई निरीक्षक साड़ी पहनकर नाले की सफाई को जांचने के लिए खुद ही मैनहोल में उतर गई. मॉनसून को देखते हुए जिले में नालों की सफाई का काम चल रहा है.
मुंबई के ठाणे जिले से एक वीडियो वायरल हुआ है. जहां पर एक महिला सफाई निरीक्षक साड़ी पहनकर नाले की सफाई को जांचने के लिए खुद ही मैनहोल में उतर गई. मॉनसून को देखते हुए जिले में नालों की सफाई का काम चल रहा है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि महिला निरीक्षक सुविधा चव्हाण काम का जायजा लेने के लिए खुद ही मैनहोल में उतर गईं. मॉनसून को देखते हुए सीवरेज की सफाई का काम एक ठेकेदार को दिया गया है, काम में किसी तरह की कोई चूक न हो इसे देखने लिए वो सीढ़ी के सहारे मैनहोल देखने नीचे उतरीं.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











