
'महाराष्ट्र नहीं आने नहीं देंगे'...सांसद नवनीत राणा को जान से मारने की मिली धमकी
AajTak
नवनीत राणा के मुताबिक, उन्हें एक नंबर से 11 बार कॉल आई. इस दौरान कहा गया कि तुम महाराष्ट्र में आओ, तुम्हें घुसने नहीं देंगे. तुम्हें जान से मार देंगे. शिकायत में नवनीत राणा ने कहा, इन धमकियों की वजह से वे काफी भयवीत हैं. मानसिक रूप से आहत और डरी हुई भी हैं.
महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर और हनुमान चालीसा विवाद अभी थमा भी नहीं था कि अमरावती से सांसद नवनीत राणा को जान से मारने की धमकी मिली है. नवनीत राणा ने दिल्ली पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई है. राणा के मुताबिक, उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई है.
नवनीत राणा ने अपनी शिकायत में कहा कि उन्हें मंगलवार शाम को फोन आया था. फोन पर उनसे कहा गया, ''आपको महाराष्ट्र नहीं आने नहीं देंगे. हनुमान चालीसा का पाठ करोगे तो उसे जान से मार देंगे. राणा ने बताया कि उन्हें एक नंबर से 11 बार कॉल आई. इस दौरान कहा गया कि तुम महाराष्ट्र में आओ, तुम्हें घुसने नहीं देंगे. तुम्हें जान से मार देंगे. शिकायत में नवनीत राणा ने कहा, इन धमकियों की वजह से वे काफी भयवीत हैं. मानसिक रूप से आहत और डरी हुई भी हैं.
नवनीत राणा ने दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू थाने में शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. नवनीत राणा ने धमकी देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
नवनीत राणा और शिवसेना में चल रहा विवाद
निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और शिवसेना के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा है. नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा ने पिछले दिनों महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के घर के मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने का ऐलान किया था. इसके बाद शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने राणा दंपति के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था. उधर, महाराष्ट्र पुलिस ने राणा दंपति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. पुलिस ने नवनीत राणा पर भड़काऊ बयानबाजी, समाज में अशांति फैलाने के आरोपों के तहत 153 A का मामला दर्ज किया था. बाद में दोनों पर पुलिस ने राजद्रोह का केस दर्ज किया. हालांकि, मुंबई सत्र न्यायालय ने सांसद नवनीत राणा और उनके पति विधायक रवि राणा को जमानत दे दी थी.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.








