
महाराष्ट्र: नवनीत के फ्लैट में BMC को मिलीं ये 10 खामियां, क्या होगी तोड़फोड़?
AajTak
राणा दंपति को 23 अप्रैल को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था. उन्होंने सीएम उद्धव ठाकरे के आवा मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने का ऐलान किया था. जेल से रिहा होने के बाद नवनीत राणा को अस्वस्थ होने पर मुंबई के लीलावर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. रविवार को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है.
अमरावती की निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा को बीएमसी ने मंगलवार को फिर से नोटिस जारी कर दिया है. पिछले दिनों बीएमसी राणा के घर अवैध निर्माण की आशंका को चलते जांच करने पहुंची थी. इस दौरान बीएमसी ने 10 चीजें जो नवनीत राणा के घर में देखीं, जिसको लेकर अब वह आगे की कार्रवाई करेगी.
मालूम हो कि कोर्ट से जमानत पर रिहा होने के बाद दोनों सोमवार को मुंबई से दिल्ली पहुंचे थे, जहां उन्होंने लोकसभा स्पीकर से मुलाकात कर घटनाक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी थी.
पूजा घर-किचन को लिविंग रूम बना दिया
बीएमसी की जांच के मुताबिक लिफ्ट के पैसेज को राणा दम्पति ने शौचालय में बदल दिया है. पूजा घर और किचन को एक साथ जोड़ा गया और उसे लिविंग रूम में तब्दील किया गया. लॉबी के हिस्से को फ्लैट के अंदर जोड़ा दिया गया है. छत के हिस्से को बेडरूम से जोड़ा गया है.
बालकनी को बेडरूम-किचन से जोड़ दिया
छत के आगे के हिस्से को बालकनी में तब्दील किया गया है. बालकनी को बेडरूम और किचन के साथ जोड़ा गया है. टॉयलेट और दक्षिण पश्चिम के खाली हिस्से को बेडरूम से जोड़ा दिया गया है. पश्चिमी भाग में मौजूद दो बेडरूम को एक साथ जोड़ा कर बड़ा किया गया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










