
महाराष्ट्र: दो दुल्हनों का कराया 'वर्जिनिटी टेस्ट', फेल होने पर दी 'सजा'
AajTak
दोनों ही बहन कोल्हापुर के कंजरभट समुदाय से हैं. दोनों ने नवंबर 2020 में एक ही समुदाय के दो पुरुषों से शादी कर ली थी. अपने शिकायत में पीड़िता ने कहा है कि विवाह के बाद समुदाय की परंपरा के अनुसार दोनों बहनों का वर्जिनिटी टेस्ट (कौमार्य परीक्षण) किया गया था.
महाराष्ट्र के कोल्हापुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. दो युवतियों को शादी के बाद कथित तौर पर उनके पतियों ने वर्जिनिटी टेस्ट (कौमार्य परीक्षण) कराने के लिए बाध्य किया. इसके बाद जब एक युवती कथित तौर पर उसमें फेल हो गई तो पंचायत ने उनके पतियों को उनसे तलाक लेने की इजाजत दे दी. अब दोनों बहनों ने पंचायत और अपने अपने पतियों के खिलाफ कानून का दरवाजा खटखटाया है. (सांकेतिक तस्वीर) दोनों ही बहन कोल्हापुर के कंजरभट समुदाय से हैं. दोनों ने नवंबर 2020 में एक ही समुदाय के दो पुरुषों से शादी कर ली थी. अपने शिकायत में पीड़िता ने कहा है कि विवाह के बाद समुदाय की परंपरा के अनुसार दोनों बहनों का वर्जिनिटी टेस्ट (कौमार्य परीक्षण) किया गया था. एक बहन उस टेस्ट में कथित तौर पर पास हो गई जबकि दूसरी के फेल होने पर उस पर शादी से पहले संबंध बनाने का आरोप लगाया गया. (सांकेतिक तस्वीर) पीड़ित बहनों ने बताया, 'हमने कर्नाटक के बेलगाम में शादी की और शादी के चार दिन बाद ही हमें ससुराल वालों के हाथों यातना का शिकार होना पड़ा. हमें कौमार्य परीक्षण से गुजरने के लिए कहा गया और पांचवें दिन कर्नाटक से वापस कोल्हापुर हमारे घर भेज दिया गया. हमारे परिवार ने ससुराल वालों की हर डिमांड को पूरी करने की कोशिश की लेकिन इससे भी चीजें बेहतर नहीं हुईं.'' (सांकेतिक तस्वीर)More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












