
महाराष्ट्र: ठाणे से वीर सावरकर गौरव यात्रा का आगाज, सीएम शिंदे भी हुए शामिल
AajTak
राहुल गांधी द्वारा सावरकर को लेकर दिए गए बयान के बाद एकनाथ शिंदे ने घोषणा की थी कि सावरकर गौरव यात्रा का आयोजन प्रदेश की 288 सीटों में किया जाएगा. आज इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री शिंदे की विधानसभा और उनका गढ़ माने जाने वाले ठाणे से हुई.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज ठाणे से वीर सावरकर गौरव यात्रा की शुरुआत की. शिवसेना (शिंदे) ने बीजेपी के साथ मिलकर इस गौरव यात्रा का आयोजन किया, जिसमें शिंदे के साथ कई नेता भी शामिल हुए.
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी द्वारा सावरकर को लेकर दिए गए बयान के बाद एकनाथ शिंदे ने घोषणा की थी कि सावरकर गौरव यात्रा का आयोजन प्रदेश की 288 सीटों में किया जाएगा. आज इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री शिंदे की विधानसभा और उनका गढ़ माने जाने वाले ठाणे से हुई. आने वाले दिनों में इस यात्रा का आयोजन पूरे राज्य में किया जाएगा.
उद्धव ठाकरे ने जताई थी नाराजगी
कांग्रेस और राहुल गांधी लगातार सावरकर पर हमला कर रहे हैं. सावरकर पर हमले को लेकर उद्धव ठाकरे भी सार्वजनिक मंच से नाराजगी जता चुके हैं और कांग्रेस के नेतृत्व में हुए विपक्षी दलों की बैठक में भी ठाकरे गुट के सांसद नहीं पहुंचे थे. इसके बाद संजय राउत ने सोनिया और राहुल गांधी से मुलाकात की और उन्हें सावरकर पर बोलने से बचने की बात कही. कांग्रेस की ओर से राउत को आश्वासन मिला है कि राहुल गांधी और दूसरे नेता सावरकर पर बयानबाजी नहीं करेंगे.
संजय राउत ने यात्रा पर साधा निशाना
वहीं बीजेपी और शिवसेना द्वारा निकाली जाने वाली सावरकर गौरव यात्रा को लेकर उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि जो लोग वीर सावरकर की गौरव यात्रा कर रहे हैं, क्या उनको सावरकर के बारे में पता है कि वह क्या हैं? सावरकर और RSS की विचारधारा का कोई मेल नहीं था. RSS सावरकर का हिंदुत्वाद नहीं मानता था. सावरकर दाड़ी बढ़ाने वालों के ख़िलाफ़ थे. क्या एकनाथ शिंदे दाड़ी काटकर घूमेंगे?

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








