
महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर नक्सलियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, हथियार और डेटोनेटर बरामद
AajTak
पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ तीन स्थानों पर हुई और दो घंटे तक चली. पुलिस को रविवार दोपहर खुफिया सूचना मिली कि माओवादियों के भामरागढ़ दलम ने गढ़चिरौली के कवांडे में हाल ही में खुले फुट ओवरब्रिज के पास महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर एक शिविर बनाया है
Maharashtra-Chhattisgarh Border Naxalite Police Encounter: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में छत्तीसगढ़ सीमा के पास नक्सलियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई. इसके बाद पुलिस ने सोमवार को नक्सलियों के दो हथियार, कई जिंदा कारतूस, डेटोनेटर और अन्य सामग्री बरामद की है. हालांकि नक्सली वहां से भागने में कामयाब रहे. मगर उनके घायल होने की संभावना है.
गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि मुठभेड़ तीन स्थानों पर हुई और दो घंटे तक चली. पुलिस को रविवार दोपहर खुफिया सूचना मिली कि माओवादियों के भामरागढ़ दलम ने गढ़चिरौली के कवांडे में हाल ही में खुले फुट ओवरब्रिज के पास महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर एक शिविर बनाया है
पीटीआई के मुताबिक, विज्ञप्ति में बताया गया कि इन सूचनाओं के आधार पर, नक्सली हिंसा से निपटने के लिए विशेष पुलिस इकाई सी-60 के लगभग 200 कमांडो के साथ रविवार शाम को अतिरिक्त एसपी एम. रामेस के नेतृत्व में एक अभियान शुरू किया गया.
सोमवार की सुबह जब पुलिस की टुकड़ी अभियान चला रही थी, तो माओवादियों ने उन पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सी-60 टुकड़ी ने भी जवाबी कार्रवाई की. दो घंटे की अवधि में तीन स्थानों पर माओवादियों के साथ रुक-रुक कर गोलीबारी हुई.
बयान में कहा गया है कि मुठभेड़ बंद होने के बाद पुलिस ने दो हथियार बरामद किए हैं. जिनमें एक स्वचालित इंसास राइफल और एक सिंगल-शॉट राइफल - एक मैगजीन, कई जिंदा कारतूस, डेटोनेटर, एक रेडियो, 3 'पिट्ठू' (माओवादियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले बैग), बड़ी मात्रा में नक्सली साहित्य और सामान शामिल है.
सी-60 कमांडो ने माओवादियों द्वारा स्थापित शिविर को पूरी तरह से नष्ट कर दिया. बयान में कहा गया है कि कुछ माओवादियों के घायल होने या मारे जाने और अन्य द्वारा घसीटे जाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







