
'महाराष्ट्र चुनाव में सीटों के बंटवारे पर फडणवीस लेंगे फैसला', भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में हुआ फैसला
AajTak
महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने 2019 में 104 सीटें जीती थीं. शेलार ने 'सहयोगियों के साथ योजना और सीट बंटवारे की व्यवस्था के अलावा जीतने के फॉर्मूले' को अंतिम रूप देने की पुष्टि की. उन्होंने कहा, फडणवीस को इस संबंध में पूरा अधिकार दिया गया है.
भाजपा ने रविवार को घोषणा की कि उसके वरिष्ठ नेता और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए सीट बंटवारे और सहयोगियों के साथ बातचीत पर निर्णय लेंगे. भाजपा की मुंबई इकाई के प्रमुख आशीष शेलार ने मीडिया से कहा, 'सीट बंटवारे और विधानसभा क्षेत्रों के चयन से संबंधित सभी निर्णय लेने की शक्तियां फडणवीस को सौंपने के लिए (राज्य इकाई की) कोर कमेटी मुंबई में बुलाई गई.'
उन्होंने कहा कि इस कदम का उद्देश्य कुछ महीनों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों को सुव्यवस्थित करके देरी को रोकना है. पार्टी पर्यवेक्षक और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव विनोद तावड़े, केंद्रीय मंत्री और मुंबई उत्तर से सांसद पीयूष गोयल भी मुंबई में हुई बैठक में शामिल हुए.
महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने 2019 में 104 सीटें जीती थीं. शेलार ने 'सहयोगियों के साथ योजना और सीट बंटवारे की व्यवस्था के अलावा जीतने के फॉर्मूले' को अंतिम रूप देने की पुष्टि की. उन्होंने कहा, 'फडणवीस को इस संबंध में पूरा अधिकार दिया गया है.' भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन, जिसमें एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजीत पवार की एनसीपी भी शामिल है. गठबंधन ने हाल के लोकसभा चुनावों में राज्य की 48 सीटों में से केवल 17 सीटें जीतीं.
भाजपा 23 से 9 पर आई भाजपा की संख्या पांच साल पहले 23 से घटकर नौ रह गई. इसके उलट, कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (एसपी) से मिलकर बनी महा विकास अघाड़ी ने 30 सीटें हासिल कीं. शेलार ने कहा, 'हमने उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने के लिए एनडीए के सभी घटकों के साथ योजना, चर्चा और निर्णय लेने की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करके समय बचाने का फैसला किया है. एक बार यह हो जाने के बाद, हम विधानसभा चुनावों की तैयारी शुरू कर सकते हैं. उम्मीदवारों की लिस्ट उचित समय पर जारी की जाएगी.'

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











