
महाराष्ट्र: कोरोना के मामलों में गिरावट, 24 घंटे में 56647 नए केस, 669 लोगों की मौत
AajTak
महाराष्ट्र में पिछले चौबीस घंटे में 56, 647 नए कोरोना केस सामने आए हैं. वहीं 669 लोगों की मौत की भी खबर है. इसी बीच रहत भरी खबर यह भी है कि 51 हजार 356 लोगों ने इस बीमारी से जंग भी जीती है.
देश भर में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है. जहां एक तरफ रोजाना के एक्टिव मामलों में बढ़ोतरी हो रही है वहीं रविवार को सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में मामलों में कुछ कमी देखने को मिली है. राज्य में कई दिनों के बाद 24 घंटे के अंदर आने वाले मामले 60 हजार से कम आए हैं. जानकारी के मुताबिक राज्य में रविवार को 56, 647 नए मामले सामने आए हैं. वहीं मुंबई में यह आंकड़ा 3,672 है. जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र में पिछले चौबीस घंटे में 56, 647 नए कोरोना केस सामने आए हैं. वहीं 669 लोगों की मौत की भी खबर है. इसी बीच रहत भरी खबर यह भी है कि 51 हजार 356 लोगों ने इस बीमारी से जंग भी जीती है. बता दें कि नए मामलों के साथ महाराष्ट्र में कुल मामलों का आंकड़ा 47 से ज्यादा हो गया है. इसमें 6 लाख 68 हजार 353 सक्रीय मामले हैं. वहीं मौजूदा समय में 39, 96, 946 मरीज होम क्वारंटाइन हैं. वहीं 27, 735 मरीज इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन हैं. महाराष्ट्र में कुल मरने वालों का आंकड़ा 70 हजार पार करते हुए 70,284 पहुंच गया है. देश में कोरोना संक्रमण के आए नए मामलों में से 73.05 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत 10 राज्यों में सामने आए हैं. नई मौतों के बाद देश में हुई कुल मौतों की संख्या दो लाख आठ हजार से भी जादा हो चुका है. इसके आलावा अगर देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां भी कोरोना का कहर जारी है. राजधानी में पिछले 24 घंटे में 20 हजार 394 नए मामले सामने आए हैं. वहीं इस महामारी के चलते दिल्ली में पिछले चौबीस घंटे में 407 लोगों को काल के गाल में भेज दिया. की मौत होने की खबर है. नए मामलों के साथ दिल्ली में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 92 हजार 290 पहुंच गयी है.
मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.









