
महाराष्ट्र के सियासी सस्पेंस के बीच आधी रात को फडणवीस से क्यों मिले एनसीपी नेता धनंजय मुंडे?
AajTak
Maharashtra Crisis: महाराष्ट्र के सियासी सस्पेंस के बीच आधी रात को एनसीपी नेता धनंजय मुंडे डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस से मिलने पहुंचे. इस मीटिंग को लेकर अब कयास लगाये जा रहे हैं. सवाल उठ रहा है कि क्या शिवसेना की तरह एनसीपी में भी उठा-पटक ही तैयारी है?
महाराष्ट्र की पॉलिटिक्स में 11 दिनों से चल रहा शिवसेना की सियासी महाभारत का अंत उद्धव ठाकरे की सत्ता से विदाई होने के साथ हो गया है, लेकिन बीजेपी का हिसाब इतने से बराबर नहीं हुआ. एकनाथ शिंदे की ताजपोशी और बीजेपी गठबंधन की सरकार बनने के चंद घंटे के बाद ही डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस से उद्धव सरकार में मंत्री रहे एनसीपी नेता धनंजय मुंडे ने मुलाकात की है. इसके बाद सवाल उठने लगा है कि क्या शिवसेना की तरह एनसीपी में भी उठा-पटक ही तैयारी तो नहीं हो रही है?
एनसीपी विधायक धनंजय मुंडे महाराष्ट्र के नए डिप्टी सीएम बने देवेंद्र फडणवीस से मिलने पहुंचे थे. यह मुलाकात गुरुवार रात करीब 12 बजे धनंजय मुंडे ने फडणवीस के निवास स्थान सागर बंगले पर हुई थी. मुंडे वहां करीब आधे घंटे रुके. अंदर दोनों के बीच क्या बात हुई, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है. लेकिन इससे कयासों का बाजार गर्म हो गया है.
कद्दावर ओबीसी नेता माने जाते हैं धनंजय मुंडे
धनंजय मुंडे एनसीपी के कद्दावर ओबीसी नेता माने जाते हैं. उद्धव ठाकरे सरकार में पावरफुल मंत्री रहे हैं. एनसीपी से पहले बीजेपी में रहे हैं और वो केंद्रीय मंत्री रहे गोपी नाथ मुंडे के भतीजे हैं. 2019 के विधानसभा चुनाव में धनंजय मुंडे ने अपनी चचेरी बहन पंकजा मुंडे को हराकर विधायक बने हैं.
पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता पंकजा मुंडे की देवेंद्र फडणवीस से सियासी अदावत जगजाहिर है. 2019 में मिली हार के बाद पंकजा मुंडे ने एक कार्यक्रम किया था, जिसमें फडणवीस विरोधी एकनाथ खड़से जैसे नेता शामिल हुए थे. इस दौरान फडणवीस पर जमकर निशाना साधा गया था. एकनाथ खड़से बीजेपी छोड़कर एनसीपी में आ गए हैं और अब एमएलसी बने गए.
वहीं, महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन के साथ ही फडणवीस से धनंजय मंडे की देर रात हुई मुलाकात को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो गई है. ऐसे में कयास लग रहे हैं कि क्या शिवसेना की तरह NCP में भी सब ठीक नहीं है. क्या यहां ये भी एकनाथ शिंदे की तरह कोई बागी गुट निकल सकता है?

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











