
महाराष्ट्र के सांगली में खौफनाक वारदात... शादी के 15 दिन बाद पत्नी ने कुल्हाड़ी से पति को मार डाला
AajTak
महाराष्ट्र के सांगली में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां 27 साल की नवविवाहिता ने अपने पति की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी. शादी के महज 15 दिन बाद हुई इस वारदात ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया. जहां एक ओर महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रख रही थीं, वहीं दूसरी ओर इस महिला ने उसी रात अपने पति को मार डाला. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है.
महाराष्ट्र में सांगली जिले के कुपवाड़ शहर में वट पूर्णिमा की रात दिल दहला देने वाला कांड सामने आया, जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया. यहां एक ओर महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखकर वटवृक्ष (बरगद) की पूजा कर रही थीं, वहीं दूसरी ओर एक नवविवाहिता ने अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी. यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब इंदौर का राजा रघुवंशी हत्याकांड पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है.
जानकारी के अनुसार, कुपवाड़ के प्रकाश नगर स्थित एकता कॉलोनी में रहने वाले 45 वर्षीय अनिल तानाजी लोखंडे की शादी 27 वर्षीय राधिका बालकृष्ण इंगले से हुई थी. राधिका ने 11 से 12 जून की रात कुल्हाड़ी से अपने पति अनिल की हत्या कर दी. कुल्हाड़ी से अनिल के सिर और हाथ पर किया गया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई.
घटना की सूचना मिलने के बाद कुपवाड़ औद्योगिक एस्टेट पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने राधिका को हिरासत में ले लिया है. हत्या के पीछे की असली वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है. पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ में जुटी है.
यह भी पढ़ें: बेवफा निकली इंदौर वाली सोनम... शिलांग में हनीमून पर पति की हत्या, 17 दिन बाद घर वालों को खुद फोन पर सुनाई कहानी
अनिल लोखंडे की यह दूसरी शादी थी. उनकी पहली पत्नी की कैंसर से मौत हो गई थी. पहली शादी से उनकी दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है. पेट की बीमारी से परेशान अनिल अकेले रहते थे. रिश्तेदारों की सलाह पर उन्होंने दूसरी शादी सतारा जिले के वादी गांव की राधिका इंगले से 17 मई 2025 को की थी, लेकिन महज एक महीने के अंदर ही यह वारदात हो गई.
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में वट पूर्णिमा को करवाचौथ की तरह महत्वपूर्ण व्रत माना जाता है, जिसमें विवाहित महिलाएं पति की लंबी उम्र और सात जन्मों तक साथ रहने की कामना करती हैं. लेकिन इस रात राधिका ने अपने पति की सांसें ही रोक दीं. कुपवाड़ एमआईडीसी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि राधिका को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. हत्या के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







