
महाराष्ट्र के विदर्भ में गर्मी का कहर, सूरज की तपिश में लोग बना रहे आमलेट और डोसा, देखिए Video
AajTak
महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र (Maharashtra Vidarbha) में सूरज की तपिश लोगों को बेहाल कर रही है. धूप का आलम यह है कि लोग तपिश में आमलेट और डोसा बना रहे हैं. शहर की अधिकतर सड़कों पर सन्नाटा नजर आ रहा है.
महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र (Maharashtra Vidarbha) में गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है. यहां अकोला सबसे हॉट शहर हो गया है. अकोला के पड़ोसी जिले अमरावती में भी तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. ऐसे में लोगों को धूप में बाहर निकलने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. धूप का कहर इतना है कि लोग अब सूरज की तपिश में आमलेट और डोसा बना रहे हैं.
यह भी पढ़ेंः Heat Wave Update: उफ्फ, कब तक सताएगी ये गर्मी... गुरुग्राम में 45 डिग्री से अधिक तापमान, तो दिल्ली में टूटा 12 साल का रिकॉर्ड
अप्रैल माह से ही महाराष्ट्र के विदर्भ के लगभग सभी शहरों में तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के पार हो चुका है. ऐसे में अकोला में 12 बजे से 5 बजे तक रास्तों पर सन्नाटा नजर आ रहा है. ऐसे में जो भी लोग बाहर निकल रहे हैं, उन्हें सिर ढककर और गॉगल्स लगाकर बचाव करना पड़ रहा है. वहीं इस ऐसी गर्मी में लोग नींबू शरबत, छाछ और कोल्ड ड्रिंक्स ले रहे हैं. इस धूप की तपिश में लोग इतने परेशान हैं कि बेहद जरूरी कामों से ही घर से निकल रहे हैं. स्थानीय नागरिक गजानन घोंगले का कहना है कि ऐसी तपिश में कहीं भी आना-जाना और काम करना मुसीबत भरा है.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.









