
महाराष्ट्र के बीड में भीषण सड़क हादसा, 6 की मौत, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर
AajTak
महाराष्ट्र के बीड जिले के गेवराई तालुका में सोमवार रात धुले-सोलापुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई. एक SUV के डिवाइडर से टकराने के बाद लोग उसे हटाने में जुटे थे, तभी तेज रफ्तार कंटेनर ने कुचल दिया. हादसे का वीडियो CCTV में कैद हुआ है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी है.
महाराष्ट्र के बीड जिले के गेवराई तालुका में सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. यह हादसा धुले-सोलापुर राष्ट्रीय महामार्ग पर गांधी ब्रिज के पास रात करीब 11 बजे हुआ. हादसे का खौफनाक दृश्य एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
पुलिस के मुताबिक, एक एसयूवी कार अचानक सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। कार में सवार सभी लोग सुरक्षित थे, किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई. इसके बाद सभी लोग गाड़ी से उतरकर उसे डिवाइडर से हटाने की कोशिश कर रहे थे. तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक आयशर कंटेनर ने सड़क किनारे खड़े छह लोगों को रौंद दिया, जिससे सभी की मौके पर ही मौत हो गई.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: बीड में 'जंगलराज' जैसी बर्बरता, महिला वकील को लाठी और लोहे की पाइप से बुरी तरह पीटा
हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जबकि दो अन्य को मामूली चोटें आईं. घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात बाधित रहा. स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए और प्रशासन से हाईवे पर सड़क सुरक्षा के उपायों की मांग की. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कंटेनर को भी जब्त कर लिया गया है.
देखें वीडियो...
बीड के पुलिस अधीक्षक नवनीत कावंत ने बताया कि कंटेनर चालक की पहचान और उसकी स्थिति की जांच की जा रही है. हादसे में जिन छह लोगों की मौत हुई है, उनकी पहचान बालू अतकरे, भागवत परलकर, सचिन नन्नावरे, मनोज करांडे, कृष्णा जाधव और दीपक सुरैया के रूप में हुई है. सभी मृतक गेवराई तालुका के निवासी थे. पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









