
महाराष्ट्र के इस गांव की आबादी 1500, 3 महीने में रजिस्टर हुए 27000 बर्थ, जांच एजेंसियों के खड़े हो गए कान
AajTak
यवतमाल जिले की आर्णी तहसील के शेंदुरसानी ग्राम पंचायत में सिर्फ 1,500 की आबादी के बावजूद तीन महीनों में सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम में 27,397 जन्म और 7 मृत्यु दर्ज होने का खुलासा हुआ है. जांच में पता चला कि ग्राम पंचायत की सीआरएस आईडी मुंबई से मैप थी, जिससे संगठित साइबर फ्रॉड की आशंका गहराई है.
यवतमाल जिले के एक गांव में सामने आए एक हैरान करने वाले मामले ने बड़े साइबर फ्रॉड की आशंका खड़ी कर दी है. सिर्फ 1,500 की आबादी वाले गांव में तीन महीनों के भीतर 27,397 जन्म दर्ज कर लिए गए. यह चौंकाने वाला मामला यवतमाल जिले की आर्णी तहसील के शेंदुरसानी ग्राम पंचायत से सामने आया है.
साइबर फ्रॉड की आशंका
सितंबर से नवंबर के बीच सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम में इतनी बड़ी संख्या में जन्म दर्ज होने का खुलासा हुआ. मामले को और गंभीर बनाता है यह तथ्य कि शेंदुरसानी ग्राम पंचायत की सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम आईडी मुंबई से जुड़ी हुई पाई गई. इससे यह संकेत मिला कि इसके पीछे संगठित और तकनीकी रूप से सक्षम साइबर अपराधी हो सकते हैं.
मामले के सामने आने के बाद जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने मंगलवार को यवतमाल शहर पुलिस थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई. सरकारी निर्देशों के तहत देर से किए गए जन्म और मृत्यु पंजीकरण की जांच का विशेष अभियान चलाया जा रहा था.
रिकॉर्ड में मिले 27,397 जन्म और 7 मृत्यु इसी दौरान आर्णी के स्वास्थ्य विभाग के विस्तार अधिकारी को सॉफ्टवेयर में सितंबर से नवंबर 2025 के बीच 27,397 जन्म और सात मृत्यु के रिकॉर्ड मिले. यह संख्या गांव की वास्तविक आबादी की तुलना में बेहद असामान्य थी. जानकारी मिलते ही जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मंदर पाटकी को सूचित किया.
इसके बाद पंचायत विभाग के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी की अध्यक्षता में एक जांच समिति बनाई गई. समिति ने शेंदुरसानी गांव जाकर मौके पर जांच की. जांच में सामने आया कि दर्ज किए गए 27,397 जन्म और सात मृत्यु ग्राम पंचायत के अधिकार क्षेत्र से बाहर के हैं और इन्हें बेहद संदिग्ध माना गया.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









