
महाराष्ट्र: केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग, कई किलोमीटर दूर तक सुनाई देते रहे धमाके
AajTak
महाराष्ट्र के भिवंडी में एक केमिकल गोदाम (Chemical oil warehouse) में आग लग गई. आग इतनी भयानक थी कि केमिकल की वजह से होने वाले धमाके की आवाज कई किलोमीटर तक सुनाई दी. सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) की गाड़ियों ने बमुश्किल काबू पाया. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है.
महाराष्ट्र के भिवंडी में एक ऑयल गोदाम (Chemical oil warehouse) में भीषण आग लग गई. इससे केमिकल से भरे 65 ड्रम चपेट में आ गए, जिससे रह-रहकर धमाके की आवाज होती रही. इस घटना की सूचना मिलते ही Fire Brigade के साथ चार वाटर टैंकर आग बुझाने के लिए भेजे गए, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि कई अतिरिक्त गाड़ियां मंगानी पड़ीं.
जानकारी के अनुसार, नारपोली पुलिस स्टेशन के निकट कल्हेर रेतीबंदर रोड के पास रोहन टेंडर नामक ऑयल व केमिकल का गोदाम है. इसमें दोपहर के समय आग लग गई. गोदाम के अंदर इंडस्ट्रियल ऑयल बड़े पैमाने पर रखा था. दोपहर करीब 12 से एक बजे के करीब अचानक भीषण आग लग गई. आग लगने के बाद देखते ही देखते 65 ऑयल के ड्रम चपेट में आ गए. घटना की खबर लगते ही भिवंडी से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां रवाना की गईं.
यह भी पढ़ेंः भलस्वा लैंडफिल साइट पर लगी थी भीषण आग, दिल्ली सरकार ने ठोका North MCD पर 50 लाख का जुर्माना
सूचना के बाद फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग को काबू करना शुरू किया. इसी गोदाम के आसपास दूसरे केमिकल, ऑयल गोदाम सहित कई अन्य प्रकार के रासायनिक पदार्थ भरे थे. आग इतनी भयंकर थी कि कई किलोमीटर दूर तक धमाके की आवाज सुनाई देती रही. लगभग 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को कंट्रोल किया जा सका. गनीमत रही कि आग आसपास के गोदामों तक नहीं पहुंची. फिलहाल आग से लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गई. आग लगने के कारणों के बारे में पता नहीं चल सका है.
रिपोर्टः विक्रांत

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







