
महाराष्ट्र: केतकी चिताले की गिरफ्तारी पर NCW ने DGP को किया तलब, शरद पवार के खिलाफ टिप्पणी का है आरोप
AajTak
महिला आयोग ने एक मीडिया रिपोर्ट का संज्ञान लिया है, जिसमें अभिनेत्री केतकी चिताले को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता शरद पवार के खिलाफ कथित तौर पर एक सोशल मीडिया पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.
राष्ट्रीय महिला आयोग ने महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक को एक ऐसे मामले में व्यक्तिगत रूप से आयोग के समक्ष पेश होने के लिए नोटिस जारी किया है. जिसमें एक मराठी अभिनेत्री को NCP अध्यक्ष शरद पवार के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.
महिला आयोग ने एक मीडिया रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए महाराष्ट्र के डीजीपी को तलब किया है. दरअसल मराठी टीवी अभिनेत्री केतकी चिताले को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता शरद पवार के खिलाफ कथित तौर पर एक सोशल मीडिया पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. खबरों की मानें तो महिला ने अपनी पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया था, बल्कि एक सामान्य टिप्पणी की थी.
एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष सुश्री रेखा शर्मा ने महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर इस मामले में मानहानि के प्रावधानों को लागू करने के लिए 7 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा था. भले ही महिला ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में किसी भी व्यक्ति के नाम का उल्लेख नहीं किया था.
17 जून को सुनवाई के लिए डीजीपी तलब
इस मामले में कोई सूचना नहीं मिलने पर आयोग ने 17 जून, 2022 को दोपहर 2:30 बजे सुनवाई के लिए व्यक्तिगत रूप से एनसीडब्ल्यू के समक्ष पेश होने के लिए महाराष्ट्र के डीजीपी को तलब किया है.
14 मई को चिताले के खिलाफ हुई थी शिकायत

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









