
महाराष्ट्र की कल्याण सीट से चुनाव लड़ेंगे 'बिग बॉस' फेम अभिजीत बिचुकले, दाखिल किया नामांकन
AajTak
नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद अभिजीत बिचकुले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर जमकर बरसे. बिचकुले ने कहा, 'अपना टाइम आएगा... मेरा सवाल है कि कल्याण को मुझे वह समय क्यों नहीं देना चाहिए? यहां हर तरह के लोग रहते हैं.' उन्होंने कहा, 'यहां जैसा विकास होना चाहिए था वैसा नहीं हुआ और ढाई साल में तो बिल्कुल भी नहीं हुआ है.'
महाराष्ट्र की कल्याण लोकसभा सीट से रिएलिटी शो 'बिग बॉस' फेम अभिजीत बिचुकले ने शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है. कल्याण लोकसभा सीट से पहले ही महा विकास अघाड़ी की तरफ से वैशाली दरेकर और सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति की तरफ से डॉक्टर श्रीकांत शिंदे अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं.
सीएम शिंदे पर साधा निशाना
नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद अभिजीत बिचकुले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर जमकर बरसे. बिचकुले ने कहा, 'अपना टाइम आएगा... मेरा सवाल है कि कल्याण को मुझे वह समय क्यों नहीं देना चाहिए? यहां हर तरह के लोग रहते हैं.' उन्होंने कहा, 'यहां जैसा विकास होना चाहिए था वैसा नहीं हुआ और ढाई साल में तो बिल्कुल भी नहीं हुआ है.'
'मेरा किसी भी पार्टी से कोई लेना-देना नहीं'
अभिजीत बिचुकले ने कहा, 'मुझे किसी भी पार्टी से कोई लेना देना नहीं है. मैं निर्दलीय और संविधान को मानने वाला, संविधान पर चलने वाला हूं.' सीएम शिंदे पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, 'एकनाथ शिंदे ने गद्दारी की. उस समय उन्होंने कहा था कि मैं अजीत पवार के साथ नहीं बैठूंगा लेकिन आज उनको गोद में बिठाया है. मोदी जी के साथ उनका गठबंधन है.'
कल्याण से मैदान में एकनाथ शिंदे के बेटे

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








