
महाराष्ट्र का वह गांव, जहां 5 साल से मंदिर-मस्जिद पर नहीं बजता लाउडस्पीकर
AajTak
लाउडस्पीकर पर सियासत के बीच महाराष्ट्र का एक गांव अनूठी मिसाल पेश कर रहा है. यहां के धार्मिक स्थलों, चाहे मंदिर हो या मस्जिद, कहीं भी पिछले 5 साल से लाउडस्पीकर नहीं बजता है. लाउडस्पीकर न बजाने का फैसला सभी ने एक साथ लिया है.
महाराष्ट्र में मस्जिद पर लाउडस्पीकर बजाने को लेकर सियासत तेज होती जा रही है. दूसरी ओर नांदेड़ जिले के मुदखेड़ तहसील के बारड़ ग्राम पंचायत ने बिना किसी झंझट और बिना किसी विवाद के पांच साल पहले मंदिर-मस्जिद-बुद्ध विहार में लाउडस्पीकर बजाने पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है. यानी बारड़ ऐसा गांव है, जहां लाउडस्पीकर नहीं बजता है.
नांदेड़ जिले के बारड़ ग्राम पंचायत ने धार्मिक एकता को लेकर नई मिसाल कायम की है. बारड़ गांव एक खुशहाल और आर्थिक रूप से समृद्ध गांव है, जहां पर केले, गन्ने के साथ सब्जियां और फूलों की पैदावार के हर साल नए कीर्तिमान बनते रहते हैं. चारों ओर केले के बगान और गन्ने के खेते से घिरे इस गांव की आबादी करीब 15 हजार है.
बारड़ गांव में सभी जाति-धर्म के लोग आपस में मिलजुलकर रहते आ रहे हैं. इस गांव में 15 हिन्दू मंदिर, बौद्ध विहार, जैन मंदिर और मस्जिद है. 2018 में सभी धार्मिक स्थलों पर 24 घंटे बज रहे लाउडस्पीकर से हो रहे ध्वनि प्रदूषण से पूरा गांव पीड़ित था, इसलिए गांव के सभी धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर बजाने पर प्रतिबंध लगा दिया.
इसका सकारात्मक परिणाम आज दिखाई दे रहा है. सर्वधर्मसमभावकी यांनी गंगा जमुना की तहजीब का गौरव बढ़ाने वाले यहां के सभी धर्मों के अनुयायियों ने धार्मिक एकता की अनूठा मिसाल कायम की है. यहां के जामा मस्जिद के मौलवी मोहम्मद रजा हों या गांव के सरपंच बालासाहेब देशमुख सभी गांव के फैसले से खुश हैं.
(रिपोर्ट- कुंवरचंद मंडले)

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









