
महाराष्ट्र: कांग्रेस विधायक की स्वास्थ्यकर्मी को धमकी, 'मैं तुम्हें मारूंगा, तुम राजनीति कर रहे हो'
AajTak
ये सब इसलिए हुआ क्योंकि स्वास्थ्य अधिकारी अजय डवले ने विधायक के चुनावी क्षेत्र में आरटी पीसीआर टेस्टिंग शुरू करवा दी थी, लेकिन इस बारे में विधायक को सूचित नहीं किया गया.
महाराष्ट्र से कांग्रेस विधायक रंजीत कांबले के एक ऑडियो क्लिप ने बड़ा बवाल खड़ा कर दिया है. आरोप लगा है कि विधायक ने एक स्वास्थ्य अधिकारी के साथ बदसलूकी की है. उन्हें गालियां दी हैं और मारने-पीटने की धमकी भी दी गई है. ये सब इसलिए हुआ क्योंकि स्वास्थ्य अधिकारी अजय डवले ने विधायक के चुनावी क्षेत्र में आरटी पीसीआर टेस्टिंग शुरू करवा दी थी, लेकिन इस बारे में विधायक को सूचित नहीं किया गया. इसी मुद्दे पर बहस शुरू हो गई और फोन पर ही कांग्रेस विधायक ने उस स्वास्थ्य अधिकारी को खूब खरी खोटी सुना दी. वायरल ऑडियो में विधायक कहते सुनाई दे रहे हैं- तुम मेरे चुनावी क्षेत्र में टेस्ट करवा रहे हो, लेकिन मुझे बताना जरूरी नहीं समझा. पहले बिना पूछे लॉकडाउन और अब टेस्टिंग. मेरे साथ राजनीति कर रहे हो. मैं तुम्हें मारूंगा. लॉकडाउन के दौरान तुम ऐसे कैसे टेस्ट करवा सकते हो. जब से ये ऑडियो क्लिप सामने आया है, रंजीत कांबले के खिलाफ लोगों का गुस्सा तो फूटा ही है, महाराष्ट्र स्टेट मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन ने भी कार्रवाई की मांग कर दी है. डॉक्टर ने बैनर लेकर सिविल अस्पताल में मौन विरोध प्रदर्शन भी किया है. इस घटना ने मेडिकल सर्कल को आक्रोशित कर दिया है.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











