
महाराष्ट्र उपचुनाव में पंढ़रपुर सीट बीजेपी ने एनसीपी से छीनी
AajTak
बीजेपी के उम्मीदवार समाधान अवताड़े ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी एनसीपी के उम्मीदवार भागीरथ भालके को 3733 वोट से हरा दिया. बीजेपी उम्मीदवार समाधान को 1 लाख 9 हजार 450 वोट मिले.
महाराष्ट्र के सोलापुर जिले की पंढ़रपुर विधानसभा सीट से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक भरत भालके का पिछले साल नवंबर महीने में निधन हो गया था. कोरोना के कारण भालके के निधन से खाली हुई पंढ़रपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सत्ताधारी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के अहम घटक एनसीपी को झटका लगा है. एनसीपी का उम्मीदवार पंढ़रपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में हार गया. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार समाधान अवताड़े ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी एनसीपी के उम्मीदवार भागीरथ भालके को 3733 वोट से हरा दिया. बीजेपी उम्मीदवार समाधान को 1 लाख 9 हजार 450 वोट मिले. एनसीपी के उम्मीदवार भागीरथ भालके को 1 लाख 5 हजार 717 वोट मिले. भागीरथ भालके की हार को एनसीपी के साथ ही सत्ताधारी गठबंधन के लिए भी झटका माना जा रहा है.
मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









