
महाराष्ट्र: उद्धव के मंत्री धनंजय मुंडे फिर से कोरोना पॉजिटिव, पिछले जून में भी हुए थे संक्रमित
AajTak
कोरोना से उबरने के महीनों बाद एक बार फिर महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. मुंडे ने ट्विटर पर जानकारी दी कि सिम्टम्स के बाद जब उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट कराया था, उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
कोरोना से उबरने के महीनों बाद एक बार फिर महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. मुंडे ने ट्विटर पर जानकारी दी कि सिम्टम्स के बाद जब उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट कराया था, उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इससे पहले पिछले साल जून में धनंजय मुंडे कोरोना पॉजिटिव हो गए थे. माझी आज दुसऱ्यांदा कोरोना चाचणी positive आली आहे.गेल्या काही दिवसात माझ्या संपर्कात आलेल्या सर्वांनी आपली तपासणी करून घ्यावी ही विनंती.मी डॉक्टरांच्या सल्ल्यानुसार काळजी घेत आहे. काळजी करण्यासारखं काही नाही.सर्वांनी मास्क वापरावा,सोशल डिस्टन्सचे पालन करावे व स्वतःची काळजी घ्यावी. उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में धनंजय मुंडे कैबिनेट मंत्री हैं. उन्होंने ट्वीट करके कहा, 'आज दूसरी बार मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, मेरे संपर्क में आए लोग अपना कोरोना टेस्ट कराएं और क्वारनटीन हो जाएं.' उन्होंने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है, सिम्टम्स हल्के हैं.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











