
महाराष्ट्र: अमीर बनने की थी ख्वाहिश, सब्जी की तरह सड़क पर बेचे AC; 5 गिरफ्तार
AajTak
कल्याण शील रोड स्थित दावड़ी क्षेत्र में रीजेंसी अनंतम हाउसिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य चल रहा है. हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के प्रत्येक फ्लैट में तीन एयर कंडीशनर लगाने का काम चल रहा है. ऐसे में इमारत के हर फ्लोर पर बड़ी संख्या में एसी लगाए गए. सुपरवाइजर ने 21 अगस्त को देखा तो यहां से 78 AC गायब थे. इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई.
महाराष्ट्र के डोंबिवली से चोरी का एक ऐसा मामला सामने आया, जिसके खुलासे के बाद पुलिस भी हैरान रह गई. यहां जल्दी अमीर बनने की ख्वाहिश में चोरों ने 78 AC चुराए. खास बात ये है कि चोरों ने सड़क किनारे खड़े होकर फेरीवालों की तरह आधे से ज्यादा AC बेच भी दिए. पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है.
महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











