
महाराष्ट्र: अमरावती के राणीगांव घाट पर भीषण हादसा, खाई में गिरी पिकअप वैन, 5 की मौके पर मौत
AajTak
महाराष्ट्र के अमरावती जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे की जानकारी सामने आ रही है, जहां धारणी-रानीगांव घाट मार्ग पर एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
अमरावती के राणीगांव घाट मार्ग पर एक पिकअप वैन के गहरी खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी सामने आ रही है. मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए धारणी उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की जानकारी देते हुए कहा कि धारणी के राणीगांव घाट मार्ग पर सोमवार को एक पिकअप वैन के गहरी खाई में गिरने की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और सभी घालयों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया. मौके पर मौजूद अधिकारी ने बताया कि ये हादसा शिवाझरी से लगभग दो किलोमीटर आगे रानीगांव घाट के पास हुआ है. जहां ये हादसा हुआ, वहां रास्ता काफी संकरा है और खाई की गहराई बहुत ज्यादा है. इस वजह से बचाव दल को घायलों तक पहुंचने और उन्हें बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. खाई से लोगों को निकालने के लिए स्थानीय नागरिकों ने भी प्रशासन का पूरा सहयोग किया. मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है, लेकिन युद्धस्तर पर चलाए गए बचाव कार्य के कारण घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचा दिया गया. वहीं, हादसे की जानकारी मिलते ही थानेदार चव्हाण में घटनास्थल पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने पुलिस को जांच का निर्देश दिया. पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि पिकअप वैन में कुल कितने लोग सवार थे और वाहन के अनियंत्रित होने की मुख्य वजह क्या थी. मृतकों और घायलों की शिनाख्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








