
महाराष्ट्रः CM उद्धव का राज ठाकरे पर हमला, पूछा- बाबरी मस्जिद विध्वंस के वक्त कहां थे?
AajTak
सीएम उद्धव ठाकरे ने शिवसेना नेताओं के साथ मीटिंग की. इस दौरान उन्होंने राज ठाकरे को लेकर कहा कि जब बाबरी मस्जिद ढहाई जा रही थी तब वह कहां थे.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे पर हमला बोला है. उद्धव ठाकरे ने सवाल पूछते हुए कहा कि जब बाबरी मस्जिद को गिराया गया था, तब राज ठाकरे कहां थे. इससे पहले उद्धव ठाकरे ने कहा था कि बाबरी मस्जिद विध्वंस के दौरान राज ठाकरे की पार्टी और भाजपा छिप गए थे.
शिवसेना के नेताओं के साथ शुक्रवार को हुई मीटिंग में सीएम उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भाजपा और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना का हिंदुत्व फर्जी है. इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष को 'नव-हिंदु' बताते हुए कहा कि हमें बीजेपी और मनसे से आक्रामक तरीके से मुकाबला करना होगा.
वहीं, राज्यसभा सांसद और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि हमें विपक्ष से आक्रामक तरीके से निपटने के साथ ही ED और CBI जैसी केंद्रीय एजेंसियों द्वारा की गई कार्रवाई में नहीं उलझने के लिए कहा है. संजय राउत ने कहा कि भाजपा और मनसे दोनों ही शिवसेना पर आक्रामण कर रहे हैं. ऐसे में सीएम ठाकरे ने सभी प्रवक्ताओं को भी आक्रामक होने के लिए कहा है, लेकिन सरकार के विभिन्न मुद्दों पर भाजपा द्वारा हर दिन लगाए जा रहे आरोपों की स्टडी करने के बाद समझदारी से जवाब देने के लिए कहा है.
राउत ने कहा कि विपक्ष हिंदू वोटों को काटने के लिए शिवसेना के खिलाफ एक हिंदू ओवैसी का इस्तेमाल कर रहा है. हिंदू ओवैसी कौन है, इससे लोग अच्छी तरह वाकिफ हैं. उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे ने हमें बताया है कि हिंदुत्व का राग अलापने वाले सभी फर्जी और नव-हिंदू हैं. उन्होंने कहा कि हिंदुत्व कोई ऐसी चीज नहीं है, जिसे प्रदर्शित किया जाए. जिन लोगों ने बालासाहब के जीवित रहते उन्हें परेशान किया था, वे अब आ रहे हैं और हिंदुत्व पर शिवसेना से सवाल कर रहे हैं.
शिवसेना नेता मनीषा कायंडे ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हमें शिवसेना द्वारा किए गए कार्यों को लोगों तक पहुंचाने का निर्देश दिया है. साथ ही कहा कि राज ठाकरे अब अयोध्या क्यों जा रहे हैं. जबकि राम मंदिर तो पहले से ही बनाया जा रहा है. बता दें कि शिवसेना 14 मई को मुंबई में एक बड़ी रैली करेगी, जहां सीएम ठाकरे पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. इससे पहले उद्धव ठाकरे 8 जून को महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र का भी दौरा करेंगे. दो साल के कोविड अंतराल के बाद उद्धव ठाकरे की यह पहली बड़ी राजनीतिक रैली होगी
बता दें कि बीजेपी शिवसेना पर बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) में भ्रष्टाचार के आरोप लगा रही है. वहीं मनसे प्रमुख राज ठाकरे मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने और ऐसा न होने पर हनुमान चालीसा का पाठ करने को लेकर लगातार सरकार पर हमला कर रहे हैं.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.









