
महाराष्ट्रः पालघर में गरबा के दौरान युवक की मौत, बेटे का शव देख पिता ने भी तोड़ा दम
AajTak
महाराष्ट्र के पालघर में गरबा में नाचते-नाचते 35 साल के एक युवक की मौत के बाद उसके पिता ने भी दम तोड़ दिया. दरअसल, पालघर के विरार में एक गरबा कार्यक्रम में मनीष नरपजी सोनिग्रा की डांस करते वक्त गिर पड़े थे.
महाराष्ट्र के पालघर में गरबा में नाचते-नाचते 35 साल के एक युवक की मौत के बाद उसके पिता ने भी सदमे में आकर दम तोड़ दिया. दरअसल, पालघर के विरार में एक गरबा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस दौरान मनीष नरपजी सोनिग्रा डांस करते वक्त गिर पड़े थे. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया था. जहां डॉक्टरों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया. जब ये खबर मनीष के पिता ने सुनी, तो उन्होंने भी दम तोड़ दिया.
विरार पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मनीष नरपजी सोनिग्रा शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को विरार के ग्लोबल सिटी परिसर में एक गरबा कार्यक्रम में नाचते हुए गिर पड़े थे. उन्हें आनन-फानन में उनके पिता नरपजी सोनिग्रा (66) अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया.
पुलिस के मुताबिक जब बेटे की मौत की जानकारी पिता को हुई तो नरपजी सोनिग्रा भी गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
एजेंसी के मुताबिक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिता और बेटे के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है.
गुजरात में भी गरबा खेलते वक्त गई थी युवक की जान
गुजरात के आणंद जिले में गरबा खेलते हुए 21 साल के युवक वीरेंद्र सिंह की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी. ये घटना आणंद के तारापुर की शिव शक्ति सोसायटी में हुई है. शिव शक्ति सोसायटी में नवरात्रि के अवसर पर 9 दिन तक सोसाइटी में गरबा का आयोजन होता है. 30 सितंबर को 21 साल के वीरेंद्र सिंह राजपूत गरबा खेल रहा था. इस दौरान उसके दोस्त वीडियो बना रहे थे. तभी अचानक से वीरेंद्र गिर पड़ा. उसे आनन फानन में सोसायटी के लोग अस्पताल लेकर भागे. लेकिन वीरेंद्र ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. डॉक्टर ने बताया युवक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











