
महाराज हमने देर कर दी, अब जीवनभर आपका साथ नहीं छोड़ेंगे...सिंधिया के महल में आकर BJP में शामिल हुए कांग्रेसी नेता
AajTak
MP Assembly Elections 2023: दहशरे के दिन कांग्रेस को ग्वालियर अंचल में करारा झटका लगा है. कांग्रेस के अशोकनगर और शिवपुरी के दो महिला नेत्रियों समेत 3 नेताओं ने विजयदशमी के दिन सिंधिया के महल में पहुंचकर सिंधिया के समक्ष बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है.
विजयादशमी के दिन कांग्रेस को मध्य प्रदेश में बड़ा झटका लगा. शिवपुरी और अशोकनगर जिले के कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी का दामन दाम लिया. ग्वालियर के महल में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेसियों को बीजेपी की सदस्यता दिलाई. इस दौरान बीजेपी में शामिल हुए कांग्रेसी नेता बुरी तरह पछताते दिखे. उनका कहना था कि सिंधिया के साथ ही उन्हें कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो जाना चाहिए था. लेकिन देर हो गई. अब कभी अपने नेता सिंधिया का साथ नहीं छोड़ेंगे.
दरअसल, दशहरे के दिन अशोकनगर की आशा दोहरे, नगर पालिका में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अनीता जैन और प्रदेश कांग्रेस सचिव राकेश जैन ने ग्वालियर के जय विलास पैलेस में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की.
इस दौरान राकेश जैन ने बुरी तरह पछताते और भावुक होते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया से कहा, ''महाराज हमने बीजेपी में शामिल होने में देर कर दी. अब कभी जीवन में आपका साथ नहीं छोडू़ंगा.''
इसके अलावा, राकेश जैन ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कमलनाथ और दिग्विजय ने खेल खेला है. लोगों को पहले आश्वासन दिया कांग्रेस ज्वाइन कराई और फिर उन्हें टिकट नहीं दिया.
वहीं, अनीता जैन ने अपनी पीड़ा बयां करते हुए कहा, ''यह मेरी बहुत बड़ी भूल थी कि मैं महाराज के साथ कांग्रेस छोड़कर नहीं आई थी. 30 साल से मैं कांग्रेस में थी लेकिन आज मैं बीजेपी में महाराज के साथ आ गई तो मेरे दिल का बोझ उतर गया.'' जबकि आशा दोहरे ने कहा, ''महाराज जब कांग्रेस छोड़कर गए थे तब हम उनकी तकलीफ को नहीं समझ सके थे. हमें दुख हुआ था और महाराज को भी दुख हुआ था. लेकिन आज हम उसे तकलीफ को समझ सके हैं.''
इस मौके पर सिंधिया ने कहा कि किसी कारणवश यह लोग हमारे साथ नहीं आए थे लेकिन आज हमारे साथ आए हैं और बीजेपी में हम इनका स्वागत करते हैं. ये भी पढ़ें:- 'अंग्रेजों के मित्र सिंधिया' लिखने वालीं सुभद्रा कुमारी चौहान के नाम पर कांग्रेस ने किया अवॉर्ड का वादा

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











