
'महाराजा सुहेलदेव स्मारक' का वर्चुअल शिलान्यास करेंगे PM मोदी, योगी आदित्यनाथ भी पहुंचेंगे बहराइच
AajTak
CM योगी आदित्यनाथ बहराइच दौरे पर जा रहे हैं जहां वे महाराजा सुहेलदेव स्मारक के भूमि पूजन और शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे. इस कार्यक्रम में खास बात ये होगी कि प्रधानमंत्री मोदी भी वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम में भाग लेंगे और शिलान्यास करेंगे.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बहराइच दौरे पर जा रहे हैं. जहां वे महाराजा सुहेलदेव स्मारक का भूमि पूजन करेंगे. CM योगी आदित्यनाथ चित्तोरा में महाराजा सुहेलदेव स्मारक के भूमि पूजन और शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे. इस कार्यक्रम में खास बात ये होगी कि प्रधानमंत्री मोदी भी वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम में भाग लेंगे और शिलान्यास करेंगे. इसके अलावा यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन भी इस कार्यक्रम में वर्चुअली भाग लेंगी. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के अनुसार CM योगी आदित्यनाथ आज सुबह दस बजे सुहेलदेव स्मारक पहुंचेंगे. इसके बाद करीब 11 बजे प्रधानमंत्री मोदी इस कार्यक्रम में हिस्सा बनने के लिए वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे. आपको बता दें कि यूपी के पूर्वी इलाके में राजभर और पासी समाज के लोगों की अच्छी खासी संख्या है. महाराजा सुहेलदेव को पासी और राजभर दोनों समाज अपना मानते हैं. इन्हीं मतदाताओं को लक्षित करते हुए बीजेपी महाराजा सुहेलदेव स्मारक की नींव रख रही है. उत्तर प्रदेश में ओमप्रकाश राजभर के नेतृत्व वाली 'सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी' राजभर मतदाताओं पर अपना दावा करती है, साल 2017 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी और 'सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी' दोनों गठबंधन में थीं. 'सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी' ने आठ सीटों पर विधानसभा चुनाव भी लड़ा था जिनमें से चार पर विजयी भी हुई. इसके बाद ओम प्रकाश राजभर योगी सरकार में केबिनेट मंत्री भी बने, लेकिन ओमप्रकाश राजभर पिछड़ों के मुद्दे पर भाजपा के खिलाफ मुखर होने लगे. इससे नाराज बीजेपी ने उन्हें मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखा दिया, जिसके बाद ओमप्रकाश राजभर की पार्टी और बीजेपी का रास्ता अलग हो गया.
मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







