
महाराजगंज में कांग्रेस ने अब वीरेंद्र चौधरी पर लगाया दांव, 2019 में यहीं से हार गई थीं सुप्रिया श्रीनेत
AajTak
उत्तर प्रदेश के महाराजगंज लोकसभा सीट से गठबंधन ने अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है. गठबंधन में ये सीट कांग्रेस पार्टी के खाते में गई है. कांग्रेस ने आठवीं सूची में अपने प्रदेश उपाध्यक्ष और पार्टी से फरेंदा विधानसभा से विधायक वीरेंद्र चौधरी पर अपना दांव लगाया है.
यूपी की महाराजगंज सीट पर इंडिया ब्लॉक ने भी अपने पत्ते खोल दिए हैं. कांग्रेस ने वीरेंद्र चौधरी को लोकसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार घोषित किया है. चौधरी महाराजगंज जिले की फरेंदा सीट से विधायक हैं और पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं. 2019 के चुनाव में कांग्रेस ने महाराजगंज से पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत को मैदान में उतारा था. हालांकि, वे हार गई थीं और सिर्फ 72 हजार 516 वोट हासिल कर पाई थीं.
2024 का चुनाव एक बार फिर रोचक होने जा रहा है. महाराजगंज सीट पर इंडिया ब्लॉक के वीरेंद्र चौधरी का मुकाबला बीजेपी के पंकज चौधरी से होगा. पंकज यहां से लगातार 6 बार चुनाव जीत चुके हैं और केंद्र की मोदी सरकार में वित्त राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. 2019 में पंकज को 7 लाख 26 हजार से ज्यादा वोट मिले थे. दूसरे नंबर पर सपा के अखिलेश को 3 लाख 85 हजार से ज्यादा वोट मिले थे. इस बार महाराजगंज सीट पर सपा का उम्मीदवार नहीं होगा. इंडिया ब्लॉक में सपा सहयोगी पार्टी है और अलायंस में यह सीट कांग्रेस के हिस्से आई है.
यह भी पढ़ें: General Election 2024: जानें महाराजगंज Lok sabha Constituency के क्या हैं समीकरण
'2022 के चुनाव में जीते वीरेंद्र चौधरी'
कांग्रेस उम्मीदवार वीरेंद्र चौधरी इससे पहले विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं. वे पांच बार हार मिलने के बाद छठे चुनाव में विधानसभा पहुंचे. 2022 में चौधरी ने फरेंदा से 1246 वोट से बीजेपी के बजरंग बहादुर सिंह को हराया था. 2017 के विधानसभा चुनाव में चौधरी को 2354 वोटों के अंतर हार मिली थी. उन्हें बीजेपी के बजरंग बहादुर सिंह ने हराया था.
यह भी पढ़ें: गाजियाबाद से डॉली शर्मा, गुना से यादवेंद्र सिंह को टिकट... कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की 8वीं लिस्ट

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








