
महामंडलेश्वर का पद कितना अहम होता है जो किन्नर अखाड़े ने ममता कुलकर्णी को बनाया है? शंकराचार्य के बाद सबसे अहम
AajTak
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में आस्था का सैलाब देखने को मिल रहा है. कई लोग गृहस्थ जीवन छोड़कर अध्यात्म का सहारा लेते भी दिख रहे हैं. जिसको लेकर तमाम चर्चाएं जोरों पर हैं. ताजा मामला फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने का है. ऐसे में ये जानना जरूरी है कि आखिर महामंडलेश्वर के पद का क्या मतलब है.
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में आस्था का सैलाब देखने को मिल रहा है. कई लोग गृहस्थ जीवन छोड़कर अध्यात्म का सहारा लेते भी दिख रहे हैं. जिसको लेकर तमाम चर्चाएं जोरों पर हैं. ताजा मामला फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने का है. ऐसे में ये जानना जरूरी है कि आखिर महामंडलेश्वर के पद का क्या मतलब है, इसकी महत्ता क्या है और ये कैसे काम करते हैं...
भारत में आध्यात्मिक और धार्मिक प्रथाएं सदियों पुरानी हैं. इन मान्यताओं के चलते अलग-अलग आध्यात्मिक नेता और संप्रदाय भी उभरे हैं, जिनकी अपनी विशेषताएं और पद-स्थापनाएं हैं. इन पदों में महामंडलेश्वर का पद भी अहम है. जिसे आमतौर पर विभिन्न अखाड़ों में सम्मानित किया जाता है.
क्या है महामंडलेश्वर का पद
महामंडलेश्वर एक उच्चतम आध्यात्मिक और धार्मिक पद है, जो हिन्दू धर्म के प्रमुख अखाड़ों में मान्य है. यह पद विशेष रूप से उन धार्मिक प्रमुखों के लिए है जो किसी संप्रदाय, पीठ या आध्यात्मिक संगठन के नेतृत्व में होते हैं. महामंडलेश्वर शब्द संस्कृत के "महामंडल " (बड़ा या उच्च मंडल) और ईश्वर से लिया गया है, जो इस पद की श्रेष्ठता को दर्शाता है. इसे कभी-कभी "महामंडलेश्वराचार्य" या "महामंडल स्वामी" के रूप में भी संबोधित किया जाता है. महामंडलेश्वर का कार्य मुख्य रूप से धार्मिक और आध्यात्मिक मार्गदर्शन देना होता है.
यह भी पढ़ें: दोनों हाथ जोड़कर जमीन पर बैठे अखिलेश यादव... महाकुंभ में ऐसे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले सपा सुप्रीमो, PHOTOS
- आध्यात्मिक नेतृत्व: महामंडलेश्वर धार्मिक समुदाय का मार्गदर्शन करता है. यह अपने अनुयायियों को आध्यात्मिक ज्ञान और उन्नति के लिए प्रेरित करता है.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







